CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई के छात्र बोले- बोर्ड का फैसला सही, पर अंक ठीक न लगे तो परीक्षाएं देेने को तैयार

CBSE Board Exam एलन हाउस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि सेठ ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने सही फैसला किया। छात्र हित में यह कदम उठाना जरूरी था। सीबीेएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि 12वीं के छात्र अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करें।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:01 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:01 PM (IST)
CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई के छात्र बोले- बोर्ड का फैसला सही, पर अंक ठीक न लगे तो परीक्षाएं देेने को तैयार
12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया

कानपुर, जेएनएन । CBSE Board Exam 2021 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया। 10वीं की परीक्षाओं को जहां रद्द कर दिया गया, वहीं 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। 

10वीं की परीक्षाएं रद्द होने से जिले के लगभग 10 हजार छात्रों को राहत मिलेगी। हालांकि छात्रों का कहना है कि उन्हेंं बोर्ड का फैसला तो ठीक लगा पर उन्हेंं अगर कम अंक मिलते हैं तो वह पेपर देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, अंकों को लेकर यही बात सीबीएसई की ओर से भी कही गई है। एलन हाउस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि सेठ ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने सही फैसला किया। छात्र हित में यह कदम उठाना जरूरी था। सीबीेएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि 12वीं के छात्र अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करें। वहीं 10वीं के छात्र अब बोर्ड की ओर से अंकों को जारी करने तक की प्रतीक्षा करें।

एक नजर इन बातों पर

चार मई से सात जून तक होनी थीं 10वीं की परीक्षाएं  चार मई से 14 जून तक होनी थीं 12वीं की परीक्षाएं  जिले में 10वीं व 12वीं को मिलाकर 20 हजार परीक्षार्थियों को देनी थी परीक्षा  हर साल करीब पांच हजार परीक्षक करते हैं मूल्यांकन

इनका ये है कहना

12वीं की परीक्षाएं जरूर कराई जानी चाहिए, भले ही थोड़ी देर से सही। हालांकि स्थितियों को भी ध्यान में रखना होगा।

                                               पलक अग्रवाल, कक्षा-12, एलन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन परीक्षाएं रद्द करने का फैसला गलत नहीं है। मगर सीबीएसई को अंकों के लिए सही पैरामीटर बनाने होंगे। अगर छात्रों के अंक कम होंगे तो वह पेपर जरूर दें।

                                                                 युसुफ, कक्षा-10 दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर  

chat bot
आपका साथी