उन्नाव में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही चार महिलाओं को दबोचा, लोगों ने किया पुलिस के सिपुर्द

बता दें कि नवाबगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में अजगैन निवासी मीना पत्नी प्रेमप्रकाश अपनी बच्ची के साथ दर्शन को आई थी। दर्शनों के बाद जैसे ही वह मंदिर से बाहर राजमार्ग पर पहुंची तो उसे उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र निकलने का अहसास हुआ।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:06 PM (IST)
उन्नाव में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही चार महिलाओं को दबोचा, लोगों ने किया पुलिस के सिपुर्द
उन्नाव स्थित पुलिस स्टेशन की सांकेतिक फोटाे।

उन्नाव, जेएनएन। देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही चार महिलाओं को राहगीरों ने पकड़ लिया। लोगों ने महिला का मंगलसूत्र वापस दिलाया और चारों को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि नवाबगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में अजगैन निवासी मीना पत्नी प्रेमप्रकाश अपनी बच्ची के साथ दर्शन को आई थी। दर्शनों के बाद जैसे ही वह मंदिर से बाहर राजमार्ग पर पहुंची तो उसे उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र निकलने का अहसास हुआ। महिला ने देखा की एक महिला उसका मंगलसूत्र हाथ में पकड़े थी तो वह उससे छुड़ाने लगी। इस पर तीन और महिलाएं वहां आ गईं और उसे आगे लेकर चली गईं। पीडि़त महिला आसपास के लोगों को बताया तो उन लोगों ने चारों महिलाओं को रोका और मंगलसूत्र उसे वापस दिलवाया। महिलाएं भागने लगी तो उन्हें पकड़कर चौकी पुलिस के सिपुर्द किया। चौकी इंचार्ज प्रेम नरायन ने बताया कि छानबीन चल रही है। महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी