संपत्ति हड़पने और हत्या के आरोप में मुकदमा

जासं कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने अपनी ताई के भाई व भ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 01:04 AM (IST)
संपत्ति हड़पने और हत्या के आरोप में मुकदमा
संपत्ति हड़पने और हत्या के आरोप में मुकदमा

जासं, कानपुर : नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने अपनी ताई के भाई व भतीजे पर ताई की हत्या और उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उस्मानपुर निवासी आशुतोष त्रिपाठी की तहरीर के अनुसार उनकी ताई शारदा त्रिपाठी मनोरोग से पीड़ित थीं। कोई संतान नहीं होने के कारण ताऊ ने अपने जीवन काल में ही अपनी संपत्ति उनके नाम कर दी थी। दिसंबर 2018 में ताऊ का देहांत हो गया। इसके बाद ताई के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर निवासी भाई इंद्रनारायण व उनके बेटे अभिषेक ताई को फतेहपुर ले गए। आरोप है कि उन्होंने प्रकाश नारायण, राजीव गुप्ता, विमल व पुष्पा के साथ मिलकर ताई की संपत्ति बेच दी और ताई की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी