केस्को की बेतरतीब ढंग से हुई खोदाई ने तोड़ दी नाली, अब मोहल्ले में होने लगा पानी का संकट

घनी आबादी वाले तलाक महल कायस्थाना रोड रेलवे क्रांसिंग यतीमखाना गम्मू खां का अहाता कर्नलगंज आदि इलाकों में लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रमजान शुरु हो चुके हैं लेकिन उनको साफ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:02 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:02 PM (IST)
केस्को की बेतरतीब ढंग से हुई खोदाई ने तोड़ दी नाली, अब मोहल्ले में होने लगा पानी का संकट
नलों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है

कानपुर, जेएनएन। केस्को ने बेतरतीब ढंग से कई इलाकों में केबल डाल दी है। फुटपाथ और सड़़क तोडऩे के साथ ही नाली भी तोड़ दी है। इसके चलते क्षेत्र की जल निकासी ठप पड़़ी है। पानी नहीं निकल पा रहा है नाली भरी पड़ी है। यह हाल अभी है तो बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। एक तरफ केस्को ने नाली व फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है तो दूसरी तरफ जल निकासी भी ठप कर दी है। इसको लेकर जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है, कभी भी गुस्सा सड़क पर फूट सकता है।

गांघीनगर से आनंद बाग चौराहा तक केस्को ने बाक्स लगाने और केबल डालने के लिए नाली तोड़ दी है। दोनों तरफ की नाली तोड़ दी है। इसको लोगों ने विरोध किया था इसके बाद भी केस्को काम करता रहा। अभी तक नाली नहीं बनायी गयी है इसके कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। यहीं हाल प्रेमनगर, चमनगंज समेत कई जगह का है यहां भी केस्को ने केबल डालने के नाम पर नाली तोड़ दी है। बरसात में यह मुसीबत बन जाएगी। पानी निकासी न होने के कारण सड़़क पर पानी भरेगा। पार्षद सुहैल अहमद, मोहम्मद आमिर, शिब्बू अंसारी, रीता पासवान, अरविंद यादव समेत कई पार्षदों ने बताया कि बेतरतीब ढंग से केबल डाली गयी है यह बरसात में दिक्त करेगी। नहीं कटी हुई तो करंट फैलने का खतरा रहेगा। बरसात से पहले नालियों को ठीक कराया जाए नहीं तो केस्को के अफसरों का घेराव किया जाएगा।

अधिकांश हैंडपंप ठूंठ, साफ पानी के लिए भटक रहे लोग : घनी आबादी वाले इलाकों में साफ पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।इन इलाकों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इसे पीना तो दूर किसी दूसरे काम में भी नहीं लाया जा सकता है। गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। इन क्षेत्रों में अधिकांश हैंडपंप ठूंठ हो चूुके हैं। काफी हैंड पंप का नाम ओ निशान मिट चुका है। नलों से गंदा पानी आ रहा है, लोगों के पास साफ पानी का विकल्प नही हैं। ऐसे में उन्हेंं पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। घनी आबादी वाले तलाक महल, कायस्थाना रोड, रेलवे क्रांसिंग, यतीमखाना, गम्मू खां का अहाता, कर्नलगंज आदि इलाकों में लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रमजान शुरु हो चुके हैं लेकिन उनको साफ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। नलों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है।

इस पानी को पाने से संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में अधिकांश हेंडपंप खराब हो चुके हैंं। पानी की टंकियां भी नहीं है। क्षेत्र के बब्बू, रज्जब अली, शाहिद, गुफरान आदि बताते हैं कि नलों से जब पानी आता हे तो लगता है कि किसी नाले का पानी आ रहा है। काफी देर बाद पानी साफ होता है लेकिन बदबू बनी रहती है। लोगों ने मांग की कि गंदे पानी की समस्या को दूर किया जाए। इन क्षेत्रों में हैंड पंप लगवाए जाएं ताकि साफ पानी मिल सके। 

chat bot
आपका साथी