कानपुर: भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पार्टी कार्यालय में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा। कार्यकर्ताओं में इससे जोश राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना कूट-कूट कर भरेगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 02:56 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 02:56 PM (IST)
कानपुर: भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण
प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना, बीजेपी नेता व पदाधिकारी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। छात्र जीवन से ही कानपुर से नाता रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिला में हुआ। प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पार्टी कार्यालय में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा। कार्यकर्ताओं में इससे जोश, राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना कूट-कूट कर भरेगी।

इस मौके पर भाजपा कानपुर महानगर के प्रभारी, प्रदेश के उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अटल जी अद्भुत राजनेता थे। वे आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के हृदय में बसते हैं। वह कर्मठ कार्यकर्ता, कुशल संगठक, प्रशासक, वक्ता, कवि, लेखक थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि प्रारंभ से ही अटल जी का कानपुर नगर से गहरा नाता रहा है। उन्होंने यहां डीएवी कालेज से पढ़ाई के दौरान ही राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी थी। इसीलिए वे अक्सर कानपुर की चर्चा करते थे। साथ ही कानपुर से जाने वाले नेताओं से तन्मयता से कानपुर के बारे में जानकारी लेते थे। कार्यालय में उनकी प्रतिमा कार्यकर्ताओं में प्रेरणा पुंज के रूप में रहेगी।

कार्यक्रम में अटल जी पौत्री नंदिता मिश्रा ने कहा कि उनके हृदय में सदा कानपुर बसता था। उन्होंने इस मौके पर अटल जी की कविता भी सुनाई।

कार्यक्रम में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, पूनम कपूर, जिला महामंत्री वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, जितेन्द्र शर्मा, रंजीता पाठक, आकाश शुक्ला, प्रमोद त्रिपाठी, सत्येंद्र पांडेय, अनूप अवस्थी, आनंद राजपाल, जन्मेजय सिंह, मुकेश भाटिया, राधेश्याम पांडेय, प्रकाश शर्मा, रवींद्र पाटनी, दिनेश राय, अनुपम मिश्रा, आशा पाल, सुरेश अवस्थी, विनय पटेल, सत्यम गुप्ता, रिचा सक्सेना, पारस मदान, रवि पांडेय, अनुज दीक्षित, विनोद शुक्ला, सुनील जायसवाल, रमाशंकर अग्रहरी, रोहित साहू, कृष्णकांत, चंद्रमणि चौबे, रिषी गुप्ता रहे।

chat bot
आपका साथी