बांदा से व्यापारियों को कानपुर लेकर जा रही बस की फतेहपुर में तेज रफ्तार डंपर से टक्कर, 20 घायल

हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिनका अभी नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी इलाज के लिए सीएचसी गोपालगंज भेजा गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:04 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:04 AM (IST)
बांदा से व्यापारियों को कानपुर लेकर जा रही बस की फतेहपुर में तेज रफ्तार डंपर से टक्कर, 20 घायल
घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम लगा गया

फतेहपुर, जेएनएन। चालकों की तेज रफ्तार ने एक बार फिर कई व्यापारियों की जान सांसत में डाल दी। सोमवार को सुबह बांदा के मरका से व्यापारियों को लेकर कानपुर जा रही बस की फतेहपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी को घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस को फोन कर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम लगा गया, जिससे यातायात व्यवस्था चौपट हो गई।

सोमवार को 9:30 बजे के करीब बांदा के मरका से व्यापारियों को लेकर कानपुर जा रही बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में छिवली के पास कट में डंपर से टक्कर हो गई, जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस डंपर से टकरा गई। हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिनका अभी नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी इलाज के लिए सीएचसी गोपालगंज भेजा गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त बस व डंपर को हटाना पड़ा।

हादसे में घायलों के नाम  तमन्ना पुत्री उमाशंकर पटेल -बबेरू बांदा  उमाशंकर पटेल - बबेरू बांदा  नीलम पत्नी उमाशंकर - बबेरू बांदा कमलेश सिंह - बबेरू बांदा    अनिल कुमार - भभुआ बांदा  बाबू सिंह - मरका बांदा मो. गुलशाद - बबेरू बांदा युसूफ खान - बबेरू बांदा अनिल कुमार - गडांंव बांदा  बबलू बस चालक - बबेरू आसिफ - किदवई नगर नरेंद्र कुमार - ईगुआ बांदा सजंय यादव - ईगुआ बांदा धर्मेंद्र कुमार - ईगुआ बांदा

chat bot
आपका साथी