जानिए किन आठ नदियों के ऊपर से गुजरा है बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, अभी एक लेन पर आवागमन की तैयारी

Bundelkhand Expressway इटावा औरैया जालौन हमीरपुर महोबा बांदा और चित्रकूट के रास्ते पर बन रहा है। (इटावा) के कुदरैल से भरतकूप (चित्रकूट) तक 296 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आठ नदियों के ऊपर से गुजर रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:16 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:16 AM (IST)
जानिए किन आठ नदियों के ऊपर से गुजरा है बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, अभी एक लेन पर आवागमन की तैयारी
Bundelkhand Expressway का अभी एक लेन पर आवागमन शुरू किया जाएगा।

इटावा, जागरण संवाददाता। Bundelkhand Expressway योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 31 दिसंबर को लोकार्पण किए जाने की संभावना है। करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से ताखा (इटावा) के कुदरैल से भरतकूप (चित्रकूट) तक 296 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। हालांकि अभी एक लेन को ही चालू किया जाएगा। इटावा में शुरू होने में समय लग सकता है। 

इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट के रास्ते पर बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यदायी संस्था दिलीप विल्डकान और जिलाधिकारी को शीघ्र काम पूरा करवाने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इन सात जनपदों के जिलाधिकारियों और यूपीडा एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण तेज करने को कहा था।

आठ नदियों के ऊपर से गुजरेगा  एक्सप्रेस-वे: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आठ नदियों के ऊपर से गुजर रहा है। इन पर बड़े पुलों का निर्माण अंतिम अवस्था में है। एक्सप्रेस-वे बागेन, केन, श्यामा, चंदावल, बिरमा, यमुना, बेतवा और सेंगुर नदियों के ऊपर से गुजरेगा इनमें यमुना और बेतवा पर पुल बनाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कुल चार रेल ओवरब्रिज, 14 लंबे पुल, और छह टोल प्लाजा, सात रैंप प्लाजा, 266 छोटे पुल तथा 18 फ्लाईओवर बनेंगे।

छह फ्यूल स्टेशन बनेंगे: एक्सप्रेस-वे पर हर तरह के वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए आधा दर्जन जगहों पर फ्यूल पंप लगाए जाएंगे हालांकि अभी नागरिक सुविधाओं पर कार्य शुरू नहीं किया गया है। शासन की प्राथमिकता दिसंबर तक एक्सप्रेस-वे की एक लेन को प्रारंभ करने की है। एक्सप्रेस-वे अभी चार लेन का बनाया जा रहा है। भविष्य में छह लेन तक इसे विकसित किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी