छावनी स्थित लाल डिग्गी में 18 मकानों पर चला बुलडोजर

छावनी बोर्ड ने शुक्रवार को लाल डिग्गी में 1

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:23 AM (IST)
छावनी स्थित लाल डिग्गी में 18 मकानों पर चला बुलडोजर
छावनी स्थित लाल डिग्गी में 18 मकानों पर चला बुलडोजर

जासं , कानपुर : छावनी बोर्ड ने शुक्रवार को लाल डिग्गी में 18 मकानों पर बुलडोजर चला। ये मकान छावनी बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए थे। बोर्ड खाली करायी गईं जमीनों पर फेंसिग कराकर जमीन सुरक्षित करेगा। दोबारा कब्जा करने वालों पर भूमाफिया के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।

लाल डिग्गी में सरकारी जमीन पर ग्राउंड के साथ ही दो और तीन मंजिला मकान बनकर खड़े हो गए थे। 18 पक्के मकानों के साथ ही पक्की दुकानें भी लोगों ने बना लीं थीं। छावनी बोर्ड ने कई माह पूर्व कब्जा खाली करने का नोटिस दिया बावजूद इसके कब्जा करने वाले डटे रहे।

शुक्रवार को छावनी बोर्ड के अधिकारी लाव लश्कर के साथ लाल डिग्गी पहुंचे और अवैध कब्जे ढहाना शुरू कर दिया। पहले लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन जब अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी तो घर और दुकान से समान हटाना शुरू कर दिया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम तक चली। छावनी बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी अमित यादव ने बताया कि 0.25 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। अभियान में जेई चितरंजन, रोहित तिवारी, प्रमोद गुप्ता, शंभूनाथ गुप्ता, अनिमेष तिवारी शामिल थे।

वृद्ध दंपती के घर में घुसे लुटेरों का नहीं लगा सुराग

संस, कल्याणपुर: कैलाश विहार कॉलोनी में वृद्ध दंपती के घर में घुसकर लूटपाट करने वालों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के हुलिये से मिलते जुलते युवकों से पूछताछ में जुटी है। जेल से हाल ही में छूटे बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है।

आवास विकास एक कैलाश विहार स्थित सोसायटी में रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी राज नारायण शुक्ला के घर में गुरुवार सुबह दो लुटेरों ने घुसकर उन्हें व उनकी पत्नी सीमा के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया था। इसके बाद कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपितों की तलाश में पुलिस की नौ टीमें काम कर रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

नशेबाजी के विरोध में की अश्लीलता, मुकदमा

जासं, कानपुर : नशेबाजी का विरोध करने पर गोविद नगर बस्ती निवासी महिला के साथ दो भाइयों ने मारपीट एंवं अश्लीलता की। महिला ने बताया कि पति दफ्तर के काम से बाहर गए थे। घर पर वह और उसकी बेटी ही थीं। इलाके में रहने वाला मगन दरवाजे पर नशेबाजी कर रहा था। विरोध करने पर मगन व उसके छोटे भाई आकाश ने महिला के घर पर ईंट पत्थर चलाते हुए उससे अश्लीलता की। थाना प्रभारी अनुराग मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी