Buddha Mahotsav: बुद्ध कलश लेकर आज फर्रुखाबाद आएगा श्रीलंका का भिक्षु दल, जानिए क्या है मान्यता

सेंटर प्रमुख सुरेश बौद्ध ने बताया कि दल के नेतृत्व भिक्षु संघ प्रमुख महानायके थेरो कर रहे हैं। यह दल सेंटर में आयोजित परित्राण पाठ में भाग लेगा। आयोजन सेंटर में स्थापित की जा रही बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाएगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:40 PM (IST)
Buddha Mahotsav: बुद्ध कलश लेकर आज फर्रुखाबाद आएगा श्रीलंका का भिक्षु दल, जानिए क्या है मान्यता
संकिसा स्थित राजघाट पर अनावरण को तैयार बुद्ध प्रतिमा।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। संकिसा धार्मिक स्थल से दो किमी दूर राजघाट पर बुद्धिष्ट सोसायटी सेंटर में श्रीलंका से भिक्षुओं का 15 सदस्यीय दल आज आएगा। यह दल बुद्ध कलश भी लेकर आ रहा है। इसे दो दिन दर्शनार्थ रखा जाएगा। 

सेंटर प्रमुख सुरेश बौद्ध ने बताया कि  दल के नेतृत्व भिक्षु संघ प्रमुख महानायके थेरो कर रहे हैं। यह दल सेंटर में आयोजित परित्राण पाठ में भाग लेगा।  आयोजन सेंटर में स्थापित की जा रही बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार को कुशीनगर में हुए कार्यक्रम में बुद्ध कलश श्रीलंका से लाया गया था। वहीं से कलश संकिसा लाया जाएगा। मान्यता है कि भगवान बुद्ध की अस्थियां इस कलश में हैं। दल कलश लेकर 24 अक्टूबर को सारनाथ के लिए रवाना होगा।

24 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा स्थापित: सुरेश बौद्ध ने बताया कि सेंटर में 15 दिन पहले 24 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण 2022 में धर्मगुरु दलाई लामा के आगमन पर होगा।

chat bot
आपका साथी