आरैया : पति करता रहा वार जबतक नहीं निकल गई पत्नी की जान, हाथ जोड़कर बच्चे करते रहे मिन्नतें

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के गांव पूराकला में घटना के बाद सननसनी फैल गई। मृतका सोनी की शादी मदेपुर थाना ठठिया से राजकुमार निवासी पूरा कला थाना सहायल के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। मृतका के तीन बच्चे है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 11:59 AM (IST)
आरैया : पति करता रहा वार जबतक नहीं निकल गई पत्नी की जान, हाथ जोड़कर बच्चे करते रहे मिन्नतें
लोहे की राड से सिर पर दो तीन बार हमला कर दिया।

औरैया, जेएनएन। जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के गांव पूराकला में गुरुवार की रात पति के सिर पर खून सवार हो गया और लोहे की रॉड से पत्नी पर तब तक वार करता रहा जबतक उसकी जान नहीं निकल गई। मां का रक्तरंजित शव देखकर बच्चे बिलख पड़े और हत्या की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद आरोपित की तलाश शुरू की है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

सहायल क्षेत्र के गांव पूराकला निवासी राजकुमार की शादी वर्ष 2008 में मदेपुर थाना ठठिया कन्नौज में रहने वाली सोनी देवी से हुई थी। शादी के बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें 8 वर्षीय अंकुल, छह वर्षीय साक्षी उम्र (6 वर्ष) और छह महीने की मासूम पुत्री है। राजकुमार का सोनी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरुवार की रात बच्चे घर में सो रहे थे और सोनी छह माह की पुत्री को लेकर लेटी थी। इस बीच रामकुमार किसी बात को लेकर सोनी से विवाद करने लगा। उनके बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजकुमार ने लोहे की रॉड से सोनी पर हमला कर दिया। वह सोनी के सिर पर तबतक वार करता रहा जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। पापा को मम्मी को मारते-पीटते देखकर बच्चे बचाने के लिए चीखते चिल्लाते रहे लेकिन उसे तरस नहीं आया। घटना के बाद राजकुमार फरार हो गया और सुबह ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर मायके से आए भाई अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को बहनोई राजकुमार ने सोनी के साथ मारपीट की थी। रात करीब 12 बजे दोबारा मारपीट की तो सोनी ने बचने के लिए खुद को कमरे में बंद करना चाहा। लेकिन बहनोई के सिर पर खून सवार था और उसने कमरे का दरवाजा खोल लिया। इसके बाद बहन पर लोहे की रॉड से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो कमरे में सोनी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सहायल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

chat bot
आपका साथी