औरैया : दिबियापुर के गांव में शादी में पड़ गया खलल, पुलिस के पहरे में पड़े फेरे

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव में शादी समारोह के दौरान विवाद होने से मारपीट शुरू हो गई। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया पुलिस ने हालात पर नियंत्रण किया और दूल्हा संग फेरे डलवाकर दुल्हन को विदा कराया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:54 PM (IST)
औरैया : दिबियापुर के गांव में शादी में पड़ गया खलल, पुलिस के पहरे में पड़े फेरे
विवाद के बाद मारपीट में महिलाएं भी हुईं घायल।

औरैया, जेएनएन। दिबियापुर थाना के ग्राम बरकेपुरवा में शादी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फेरे नहीं हो सके और मारपीट में महिलाओं के घायल हो जाने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर गांव आई पुलिस ने माहौल शांत कराया और दूल्हे संग फेरे डलवाकर दूल्हे के साथ विदा कराया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिबयापुर के ग्राम बरके पुरवा में रहने वाले जयकरन सिंह की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। कानपुर देहात के अजबपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह चौहान अपने पुत्र की बरात लेकर बरके पुर्वा आए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर जनातियों से वर पक्ष के कुछ लोगों से विवाद होने लगा। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट होते देख वर-वधू पक्ष के लोग समझाने लगे।

बीच-बचाव में दूल्हा के पिता प्रमोद सिंह चौहान घायल हो गए। मारपीट में वधू पक्ष से दुल्हन की ताई सुधा देवी पत्नी शिवपाल सिंह, तनुजा पत्नी अंकित सिंह, अंजू देवी पत्नी कृष्ण गोपाल घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे थाना निरीक्षक आलोक दुबे ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी