अन्य पार्टियों के बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस तोडऩे में जुटी, विधायक आप बनाओ, पार्षद बनाने की जिम्मेदारी मेरी,

यहां ब्राह्मण बनिया सविता ठाकुर वोट बहुत ज्यादा संख्या में है। इसके साथ ही यादव वोट बहुत कम है लेकिन बर्रा पांच संजीत यादव हत्याकांड के बाद से समाजवार्दी पार्टी अपने पैर विधानसभा में जमाने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस उनकी पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों को तोड़ रही

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:40 PM (IST)
अन्य पार्टियों के बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस तोडऩे में जुटी, विधायक आप बनाओ, पार्षद बनाने की जिम्मेदारी मेरी,
वोट बैंक के लिहाज से सामान्य वोट विधानसभा में बहुत अधिक है

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अन्य पार्टियों के बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस तोडऩे में जुटी है। इससे कांग्रेस सपा को अंदुरूनी रूप से कमजोर करने में जुटी है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यह तक दावा किया है कि विधायक आप हमें बनवाओं, पार्षद बनाने की जिम्मेदारी मेरी है। गोविंदनगर विधानसभा में हमेशा से भारतीय जनता पार्टी ही अन्य दलों पर हावी रही है। वोट बैंक के लिहाज से सामान्य वोट विधानसभा में बहुत अधिक है। 

यहां ब्राह्मण, बनिया, सविता, ठाकुर वोट बहुत ज्यादा संख्या में है। इसके साथ ही यादव वोट बहुत कम है, लेकिन बर्रा पांच संजीत यादव हत्याकांड के बाद से समाजवार्दी पार्टी अपने पैर विधानसभा में जमाने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस उनकी पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों को तोड़ रही है। ताजा मामला बर्रा पांच का है। जहां समाजवार्दी पार्टी से विधानसभा अध्यक्ष निखिल यादव को कांग्रेस पार्टी की महिला उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर ने तोड़ लिया और प्रदेश अध्यक्ष लल्लू कुमार की अगुवाई को निखिल यादव को सदस्यता दिलाई है। इसी तरह क्षेत्र के एक युवक निर्दलीय निकाय चुनाव लडऩे की तैयारी में है। उसे भी महिला उम्मीदवार ने पार्टी में जोडऩे का प्रयास किया, लेकिन उसे तोडऩे में नाकामयाब रहीं।

कांग्रेस के दो उम्मीदवार तेजी से लगे जनसंपर्क में : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी गोविंदनगर विधानसभा से पार्टी से टिकट के लिए अपना दाव करेंगे। इसके लिए वह दिन रात क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहें हैं। इसी तरह गोविंदनगर विधानसभा से पूर्व उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर ने तो रतनलाल नगर में किराये पर एक मकान ले लिया है। उसी में पार्टी कार्यालय भी बना लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी