कानपुर में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के घर के बाहर फेंका बम, पुलिस ने पकड़ा हथियारबंद बदमाश

विधायक सुरेंद्र मैथानी नीरक्षीर चौराहे के पास पांडुनगर में रहते हैं। रात करीब 8.35 पर अचानक उनके घर के बाहर हंगामा शुरू हुआ। आरोप है कि तीन युवक घर के अंदर मुख्य गेट से प्रवेश करना चाह रहे थे। शक होने पर जब उन्होंने टोका गया तो वह भागने लगे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:22 PM (IST)
कानपुर में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के घर के बाहर फेंका बम, पुलिस ने पकड़ा हथियारबंद बदमाश
भाजपा ने भी अपने विधायक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

कानपुर, जेएनएन। कानपुर के गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के घर के बाहर सोमवार की रात तीन हथियारबंद बदमाश पकड़े जाने के बाद सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक बम भी फेंका जो नहीं फूटा। इस घटनाक्रम को भाजपा विधायक ने साजिश करार दी है। आरोप लगाया है कि यह लोग उनकी हत्या के लिए भेजे गए थे। पुलिस मामले की जांच करे और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। वहीं भाजपा ने भी अपने विधायक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

विधायक सुरेंद्र मैथानी नीरक्षीर चौराहे के पास पांडुनगर में रहते हैं। रात करीब 8.35 पर अचानक उनके घर के बाहर हंगामा शुरू हुआ। आरोप है कि तीन युवक घर के अंदर मुख्य गेट से प्रवेश करना चाह रहे थे। शक होने पर जब उन्होंने टोका गया तो वह भागने लगे। इसी बीच एक ने बम फेंका, जो कि नहीं फूटा। हालांकि विधायक के घर पर सुरक्षा में तैनात पुलिस और स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच चौकी प्रभारी पांडु नगर आनंद प्रकाश भी मौके पर पहुुंचे और विधायक के घर के बाहर से एक बम व तमंचा पड़ा हुआ बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के नाम सूरज तिवारी निवासी जय प्रकाश नगर और डबल पुलिया कच्ची बस्ती निवासी सुमित सोनकर व गौरव निषाद है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने भी पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी