Highcourt के आदेश के बाद कानपुर नगर निगम ने मंडियों के लिए तलाशी नई जगह, जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण

इस पर लोगों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नगर निगम को मंडी शिफ्ट करने के आदेश दिये हैं। इस पर निराला नगर में बनी चबूतरों में मंडी को शिफ्ट करने के लिए चबूतरों के मरम्मत का काम शुरू हो गया है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:49 AM (IST)
Highcourt के आदेश के बाद कानपुर नगर निगम ने मंडियों के लिए तलाशी नई जगह, जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण
चबूतरों की मरम्मत के बाद मंडी को शिफ्ट किया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर 13 ब्लॉक सब्जी मंडी हटाने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने मंडी शिफ्ट करने के लिए जगह ढूंढ़ी, लेकिन मिली नहीं। अब निगम निराला नगर में बने चबूतरे में सब्जी मंडी शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चबूतरों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

गोविंदनगर 13 ब्लॉक में लगने वाली सब्जी मंडी कई वर्षों से लग रही है। क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इससे क्षेत्र के लोग बहुत परेशान हैं। क्षेत्र के अरविंद कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में इतनी अराजकता रहती है कि घरों के बाहर गाड़ी खड़ी कर चले जाते हैं। घरों से निकलना मुश्किल है। लोगों ने नगर निगम से कई बार मंडी हटाने की अपील की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर लोगों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नगर निगम को मंडी शिफ्ट करने के आदेश दिये हैं। इस पर निराला नगर में बनी चबूतरों में मंडी को शिफ्ट करने के लिए चबूतरों के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि चबूतरों की मरम्मत के बाद मंडी को शिफ्ट किया जाएगा।

अवैध मंडी हटाना होगी चुनौती : निराला नगर में नगर निगम मंडी को स्थापित नहीं कर पाया, लेकिन पिछले वर्ष से यहां कपड़े, चश्मा और बस्ती हटाना नगर निगम को चुनौती होगी, क्योंकि पिछली बार बस्ती खाली कराने पहुंची नगर निगम की टीम से झगड़ा हुआ है।  

chat bot
आपका साथी