पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री के सामने ही भिड़े भाजपाई, जमकर चले लात-घूंसे

सलिल विश्नोई के बीचबचाव करने पर भी नहीं माने, एक पक्ष ने मुकदमे के लिए थाने में दी तहरीर।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 04:52 PM (IST)
पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री के सामने ही भिड़े भाजपाई, जमकर चले लात-घूंसे
पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री के सामने ही भिड़े भाजपाई, जमकर चले लात-घूंसे
कानपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा में चरम पर चल रही गुटबाजी ने फिर पार्टी की छीछालेदर करा दी। संगठन की एकजुटता के संदेश के साथ निकाली जा रही कमल संदेश पदयात्रा के समापन के दौरान कलक्टरगंज में भाजपाई आपस में भिड़ गए। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई के सामने ही चले लात-घूंसे। एक पक्ष ने मुकदमे के लिए थाने में तहरीर दी है।
कमल संदेश पदयात्रा के समापन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कलक्टरगंज में एकत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता रमेश गुप्ता का अपने ही परिवार के सुरेश गुप्ता से विवाद चल रहा है। दोनों ही पदयात्रा में थे। तभी सुरेश गुप्ता ने उनके साथ ही प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई के लिए कुछ टिप्पणी कर दी। इस पर सलिल के साथ गाड़ी में बैठे कार्यकर्ता उतरे और सुरेश गुप्ता से मारपीट कर चले गए।
सलिल बीच बचाव करने भी उतरे लेकिन कार्यकर्ता माने नहीं। बताया गया है कि उसके बाद सुरेश गुप्ता के घर के कुछ सदस्य वहां पहुंचे तो तुषार गुप्ता नाम का कार्यकर्ता अकेला मिल गया। उसको पीट दिया गया। इस पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तुषार के साथ थाना कलक्टरगंज पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस घटनाक्रम के पीछे पार्टी में चली आ रही पुरानी गुटबाजी बताई जा रही है। 
chat bot
आपका साथी