कानपुर: जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में खराब प्रदर्शन पर समीक्षा करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष कर सकते हैं बैठक

विजय बहादुर पाठक इस बार तीन दिन के प्रवास पर हैं। गुरुवार का उनका पहला दिन उत्तर जिला के पदाधिकारियों के साथ बीता। उत्तर में पंचायत चुनाव जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि यहां ग्रामीण क्षेत्र नहीं है। दूसरे दिन वह दक्षिण जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:53 PM (IST)
कानपुर: जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में खराब प्रदर्शन पर समीक्षा करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष कर सकते हैं बैठक
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा 32 में से नौ सीटें ही जीत सकींं।

कानपुर, जेएनएन। लंबी तैयारी के बाद भी भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। पार्टी 20 सीट पर जीत मानकर चल रही थी लेकिन उसका प्रदर्शन इतना खराब था कि पार्टी अनुमान की आधी सीटें भी नहीं जीत पाई। पार्टी 32 में से नौ जिला पंचायत सदस्य की सीटें जीत सकींं। फिलहरल इस खराब प्रदर्शन से कोई संतुष्ट नहीं है। परिणाम आने के बाद अब पहली बार भाजपा के पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक कानपुर में हैं। 

विजय बहादुर पाठक इस बार तीन दिन के प्रवास पर हैं। गुरुवार का उनका पहला दिन उत्तर जिला के पदाधिकारियों के साथ बीता। उत्तर जिला में पंचायत चुनाव जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि यहां ग्रामीण क्षेत्र नहीं है। दूसरे दिन वह दक्षिण जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जहां तीन जिला पंचायत सीटें हैं। बाकी 29 जिला पंचायत सीटें कानपुर ग्रामीण में हैं। इसलिए शनिवार का दिन पूरी तरह पंचायत चुनाव को समर्पित हो सकता है। विजय बहादुर पाठक कानपुर उत्तर व दक्षिण जिला इकाई के भी प्रभारी हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक चुनाव होने के बाद से अब तक पार्टी के प्रदर्शन की कोई समीक्षा नहीं की गई थी। अगले दो दिन में सिर्फ खराब प्रदर्शन की ही समीक्षा नहीं होगी। जिस तरह पार्टी के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर खींचतान मची हुई है, उसे शांत करने के लिए भी पार्टी पदाधिकारी भी परेशान हैं। इसमें परेशानी की बात यह है कि पार्टी के जिला पंचायत सदस्य भी दो खेमे में बंट गए हैं और वे विरोधी प्रत्याशी को भी वोट कर सकते हैं। इन सदस्यों के साथ भी प्रदेश उपाध्यक्ष की बैठक होनी है लेकिन अभी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी