चित्रकूट में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा, बताए नानाजी देशमुख के संस्मरण

चित्रकूट से प्रस्थान करने से पहले सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री सियाराम कुटीर पहुंचे और भारत रत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके साथ बिताए पलों को याद करके भाव विभोर हो उठे। इसके बाद वे बांदा स्थित सर्किट हाउस भी पहुंचे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:40 PM (IST)
चित्रकूट में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा, बताए नानाजी देशमुख के संस्मरण
बांदा के सर्किट हाउस में (बाएं से) सांसद आरके सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह।

चित्रकूट, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत रत्न नानाजी देशमुख अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन विचारों के रूप में मौजूद हैं। वे अक्सर कहा करते थे कि जिस दिन गांव जाग जाएंगे, उस दिन दुनिया जाग जाएगी। वह ऐसा अपने राजनीतिक अनुभव, सामाजिक दृष्टिकोण से कहते थे। उन्होंने सिर्फ कहा ही नहीं, करके भी दिखाया। उनके जीवन से लगातार राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती रही है, चित्रकूट आने पर भगवान राम के साथ नानाजी के दर्शन असली तीर्थ है। 

चित्रकूट से प्रस्थान करने से पहले सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री सियाराम कुटीर पहुंचे और भारत रत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके साथ बिताए पलों को याद करके भाव विभोर हो उठे। वह यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन मौके  पर आए थे। नानाजी को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने बांदा के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन एवं स्वावलंबन अभियान प्रभारी डा. अशोक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महामंत्री डा आलोक पांडेय व डा अश्विनी अवस्थी, बुंदेलखंड किसान मोर्चा के महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, जगदीश गौतम, हरिओम करवरिया, राजीव त्रिपाठी रहे।  

चित्रकूट से लौटते समय बांदा भी पहुंचे राधामोहन सिंह: सर्किट हाउस पहुंचने के बाद राधामोहन ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रदेश में दमदार और कामदार सरकार बनी है। इससे पहले जो लोग कुर्सी पर बैठे थे, दिन भर गरीब, किसान और गांव की बात करते थे और शाम होने के बाद वंश मजबूत करने में लग जाते थे। ये बातें प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। चित्रकूट में चल रहे भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन से लौट रहे राधामोहन यहां कुछ देर रुके थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  देश-प्रदेश की चिंता करते हैं। उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित है। किसानों के हित का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।  2.40 करोड़ अन्नदाताओं के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव के शासनकाल में जितनी खरीद हुई, उससे ज्यादा गेहूं और धान की खरीद यहां की गई है। इसके बाद बिंबदकी (फतेहपुर) के लिए रवाना हो गए। 

विस चुनाव को लेकर चर्चा, 24 से बनेंगे पन्ना प्रमुख: सर्किट हाउस में उन्होंने सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संतोष गुप्ता, स्वदेश शिवहरे  आदि पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें 2022 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिवस पर 71 लोगों को रक्तदान, 71-71 किसानों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 24 सितंबर से पन्ना प्रमुख बनाए जाने हैं। इसके लिए तैयारी कर लें। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे, जिपं पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, शीला सिंह, अजय सिंह पटेल, संजय सिंह, कल्लू राजपूत, विजय विक्रम सिंह, स्वर्ण सिंह सोनू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी