लोकसभा चुनाव में जीत के लिए गांव-गांव जाएंगे भाजपाई

-मिशन 2019 में जुट जाएं कार्यकर्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन ने दिए कई टिप्स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 12:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 12:56 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए गांव-गांव जाएंगे भाजपाई
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए गांव-गांव जाएंगे भाजपाई

जागरण संवाददाता, कानपुर: लोकसभा चुनाव में जीत का रोडमैप तैयार करने के लिए भाजपा ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।

पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद किया था और उनकी समस्याएं सुन उंन्हें दूर किया। अब पार्टी का जोर पदयात्रा कर आमजन से सीधे जुड़ने पर है।

गुरुवार को शहर आए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को मिशन 2019 में जुट जाने के लिए कहा। यही नहीं उन्होंने लोगों तक अपनी ठोस पैठ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में तीन घंटे से अधिक देर तक बैठक करते हुए उन्होंने कहा हर विधानसभा में 150 कार्यकर्ता चिन्हित कर उनकी छह-छह की टोलियां बना लें। हर टोली में 25 कार्यकर्ता होंगे, जो हर बूथ पर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी देंगे। बोले इनमें लाभार्थियों से संपर्क हो, इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक पद यात्रा, उसके बाद जनवरी में कमल विकास दीप कार्यक्रम और अन्य आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठन के पूर्व कार्यो की समीक्षा भी हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पहले की तरह पार्टी हर स्तर पर बेहतर तैयारी करेगी। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल ने किया। यहां मुख्य रूप से विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह, डॉ.बीना आर्या, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, मणिकांत जैन, नीरज चतुर्वेदी, मोहित पांडेय, प्रमोद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

------------------------

अव्यवस्था पर जताई नाराजगी: बैठक के दौरान जब भोजन शुरू हुआ तो अव्यवस्था के चलते महिला पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। हालांकि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। मौजूद सभी पदाधिकारियों ने भोजन किया। शुरुआत के समय अव्यवस्था के चलते किसी को परेशानी हुई होगी।

------------------------

chat bot
आपका साथी