भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बोले... सरकार की योजनाएं लेकर जनता के बीच जाएं सांसद-विधायक

इसकी चर्चा जन-जन तक संपर्क संवाद स्थापित करके करनी है। उन्होंंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपराधियों की नकेल कसी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश सभी क्षेत्रों में अग्रणी है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:18 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बोले... सरकार की योजनाएं लेकर जनता के बीच जाएं सांसद-विधायक
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह

कानपुर, जेएनएन। सांसद, विधायक प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धि, कोरोना काल में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं और संवाद करें। यह बात शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिलों के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों से कही। वह छावनी क्षेत्र स्थित एक क्लब में बैठक कर रहे थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्वाधिक कोरोना टेस्ट व टीकाकरण करके देश में पहला स्थान पाया है। इसकी चर्चा जन-जन तक संपर्क, संवाद स्थापित करके करनी है। उन्होंंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपराधियों की नकेल कसी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश सभी क्षेत्रों में अग्रणी है।

शनिवार को तीन सत्रों में बैठकें हुईं। पहली बैठक कानपुर उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण जिले की रही। दूसरी बैठक में कानपुर देहात, औरैया, इटावा के जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि रहे। तीसरी बैठक में फर्रुखाबाद और कन्नौज के लोग रहे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र प्रभारी प्रियंका रावत, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिक राज्यमंत्री अजीत पाल, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, भगवती सागर, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डा. बीना आर्या, कृष्ण मुरारी शुक्ला, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, बालचंद्र मिश्रा, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, राकेश सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित रहे।  

chat bot
आपका साथी