BJP In Kanpur: मोबाइल का सहारा लेंगे भाजपाई, कानपुर में डाउनलोड कराएंगे 40 हजार नमो एप

कानपुर में भाजपा नेता व कार्यकर्ता 10 विधानसभा क्षेत्रों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा बूथों पर प्रत्येक में 11 लोगाें के मोबाइल पर नमो एप डाउन लोड कराएंगे। इस अभियान के लिए पदाधिकारियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 01:52 PM (IST)
BJP In Kanpur: मोबाइल का सहारा लेंगे भाजपाई, कानपुर में डाउनलोड कराएंगे 40 हजार नमो एप
कानपुर में भाजपाई जल्द अभियान शुरू करेंगे।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 40 हजार लोगों के मोबाइल पर नमो एप डाउनलोड कराएंगे। इसके साथ ही पार्टी ज्यादा से ज्यादा डिजिटल प्लेटफार्मों पर आगे बढ़ने की तैयारी में जुट गई है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर क्षेत्र के 11 लोगों के मोबाइल पर नमो ऐप डाउनलोड करेंगे। कानपुर की 10 विधानसभा क्षेत्रों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा बूथ हैं। इसके आधार पर हर बूथ पर 11 मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करने का मतलब है कि पूरे जिले में चालीस हजार के करीब मोबाइल पर एप को डाउनलोड करना। इसके साथ ही हर जिले में विधानसभा स्तर पर दो-दो और मंडल पर पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्हें सक्रिय किया जाएगा। ये लोग चुनाव की दृष्टि से पार्टी की जानकारियों को जनता तक भी पहुंचाएंगे। इसके लिए हर बूथ स्तर पर वाट्सएप ग्रुप भी तैयार करना है। इस हर वाट्सएप ग्रुप में 100 से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। इस तरह पूरे जिले में साढ़े तीन लोगों को पार्टी वाट्सएप ग्रुप के जरिए जोड़ लेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि एक बार इस स्तर पर वाट्सएप ग्रुप को बना लेने के बाद चुनाव के दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए होने वाले हमलों का पार्टी ज्यादा अच्छे से जवाब दे सकेगी। इन सभी हमलों का पूरी प्रामाणिकता के साथ जवाब देना है।

इसके साथ ही 30 सितंबर को पार्टी आत्मनिर्भर भारत के विचार से जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन करेगी। इसके बाद दो अक्टूबर को अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पालिथीन मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा और शपथ के कार्यक्रम किए जाएंगे। ये कार्यक्रम मंडल स्तर पर होंगे और 71 स्थानों पर नदियों व तालाबों की स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी