विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख पन्ना प्रमुखों के साथ उतरेगी भाजपा, कानपुर में चल रही तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी को अभियान का रूप दे दिया है। कानपुर शहर में डेढ़ लाख पन्ना प्रमुखों से सात विधानसभा क्षेत्र में चुनावी शुरुआत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:54 PM (IST)
विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख पन्ना प्रमुखों के साथ उतरेगी भाजपा, कानपुर में चल रही तैयारी
कानपुर शहर में भाजपा का चुनावी अभियान।

कानपुर, जेएनएन। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने अभी से एक अभियान के रूप में ले लिया है। पार्टी कानपुर में डेढ़ लाख पन्ना प्रमुखों के सात विधानसभा चुनाव की शुरुआत करेगी। इसके लिए सभी जिला इकाइयों को अपने यहां पन्ना प्रमुखों को तैनाती करने के लिए कहा गया है। इस काम को 25 सितंबर तक पूरा कर लेना है। इन पन्ना प्रमुखों को अपने हिस्से में आए 30 मतदाताओं में से ज्यादा से ज्यादा के वोट डलवाने होंगे।

पंचायत चुनाव के हालात को देखकर भाजपा अभी से गंभीर हो गई है। पार्टी ने अपनी सभी जिला इकाइयों को निर्देश कर दिए हैं कि वे सभी विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों को तैनात कर दें ताकि वे आगे कार्य शुरू कर सकें।

कानपुर में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं और इनमें 3,517 बूथ हैं। सामान्यतौर पर एक बूथ पर 1,200 मतदाता होते हैं लेकिन चुनाव के समय चलने वाले अभियान की वजह से मतदाता सूची में सप्लीमेंट्री पेज भी लग जाते हैं जिसकी वजह से मतदाता सूची में नाम बढ़ जाते हैं। मतदाता सूची के हर पेज पर 30 मतदाताओं की जानकारी होती है।

इस तरह पूरे जिले में भाजपा को करीब डेढ़ लाख पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करनी है। इन्हें अपने अधीन आने वाले 30 मतदाताओं से चुनाव से पहले ही मेल जोल भी बढ़ाना होगा और उन्हें सरकार के कार्यों को भी बताना होगा। मतदान के दिन उन्हें बूथ तक ले जाकर वोट भी डलवाने होंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान जिला इकाइयों को इसके लिए तेजी दिखाने के लिए भी कह गए हैं।

chat bot
आपका साथी