बैठक कर भाजपा पदाधिकारियों ने सौंपीं बूथ की मतदाता सूचियां, कानपुर में कुछ दिन और चलेगी प्रक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष इन दोनों दिनों में बूथ लेवल अफसरों के साथ बैठ कर के मतदाता सूची में नाम जांचे। मंडल के संयोजक मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों को बताया गया कि बूथ पदाधिकारियों को घर-घर मतदाता सूची लेकर जाना है।

By ShaswatgEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:19 PM (IST)
बैठक कर भाजपा पदाधिकारियों ने सौंपीं बूथ की मतदाता सूचियां, कानपुर में कुछ दिन और चलेगी प्रक्रिया
यह प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी, जब तक की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का अभियान चल रहा है।

कानपुर, जेएनएन। मतदाता सूची संवर्धन अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी लगातार नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़ने का काम कर रही है। गुरुवार को भाजपा के विधानसभा संयोजकों ने मंडल स्तर पर बैठकें करके बूथ स्तर की मतदाता सूचियां दीं। इस दौरान मंडल के संयोजक, मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों को बताया गया कि बूथ स्तर पर किस तरह बूथ के पदाधिकारियों को घर-घर मतदाता सूची लेकर जाना है। उन्हें बताया गया कि हर घर में यह जरूर पूछें कि किस घर में इस साल 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा हैं। ऐसे युवा मिलने पर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भरवाएं। इसके साथ ही नया मतदाता बनाने के लिए जिन फार्म की जरूरत होती है, उन्हें भी जरूर ले लिया जाए ताकि नाम मतदाता सूची में जुड़ने में कोई समस्या नहीं आए।

बैठक में यह भी बताया गया कि बूथ लेवल अफसर शनिवार और रविवार को बूथ पर बैठते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष इन दोनों दिनों में बूथ लेवल अफसरों के साथ बैठ कर के मतदाता सूची में नाम जांचे। उन्हें नए नाम नोट कराएं और फार्म सौंपे। भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की बैठक के बाद बूथ अध्यक्ष शनिवार, रविवार को बूथ लेवल अफसरों के साथ बूथ पर बैठेंगे। सप्ताह बाकी पांच दिन वे क्षेत्र में नए मतदाताओं की जानकारी करेंगे। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी, जब तक की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का अभियान चल रहा है।

chat bot
आपका साथी