कानपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, बैठक कर बनाई रणनीति

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयािरयों में जुटी है। शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कानपुर के बैठकें कर कार्यकर्ताओं में जीत के लिए उर्जा भरी उन्होंने मंडल अध्यक्षों से शक्ति केन्द्रों पन्ना प्रमुख तथा बूथों के गठन की जानकारी ली।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:52 PM (IST)
कानपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, बैठक कर बनाई रणनीति
दीप प्रज्विलत करते सुधीर गुप्ता व साथ में दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सांसद एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह प्रभारी सुधीर गुप्ता ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जीत के लिए जोश भरा।

केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण जिला कार्यालय में उन्होंने किदवई नगर, छावनी एवं महाराजपुर विधानसभा की चुनाव संचालन समिति के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ अलग अलग बैठक की। उन्होंने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री को सक्रियता बढ़ाकर पूरी ताकत से चुनाव में लगने के लिए कहा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से शक्ति केन्द्रों ,पन्ना प्रमुख तथा बूथों के गठन की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बूथों की बैठकों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाकर बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाकर बूथ जीतने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से हमें अपने बूथों पर मजबूती से तैयारी करके आगे बढ़ना होगा। संगठन को हर विकल्प पर तैयारी करके चलना है। उन्होंने चुनाव में सामाजिक समीकरण बनाकर समन्वय से संगठन के कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के  जिन पन्नों के पन्ना प्रमुख अभी तक नहीं बने हैं उन्हें अतिशीघ्र बनाएं। जब बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। बूथों की मजबूती के कारण ही आज देश और प्रदेश में हमारी सरकारें हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को मोदी के मन की बात आम जनमानस के बीच झुग्गी झोपड़ियों व पार्कों में प्रबुद्ध वर्गों के साथ बैठकर एक साथ सुनने को कहा। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या ने की। संचालन शिवराम सिंह ने किया। बैठक में राम बहादुर यादव, उमेश निगम, दिनेश राय,अनिल दिक्षित, गणेश शुक्ला, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, बीडी राय ,गिरीश चंद्रा,अनुराग शुक्ला, शिवपूजन सविता, अमित मिश्रा रहे।

chat bot
आपका साथी