रीता बहुगुणा जोशी ने मायावती के ब्राह्मण कार्ड पर उठाया सवाल, कहा- 14 साल क्यों नहीं आई ब्राह्मणों की याद

भाजपा सांसद ने कहा कि राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। वह जो आरोप लगा रहे निराधार हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी विरोधी एकजुट हो जाएं तब भी भाजपा का पलड़ा भारी है। बसपा मुखिया 14 साल में किसी गरीब के आंसू पोछने नहीं गईं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:44 PM (IST)
रीता बहुगुणा जोशी ने मायावती के ब्राह्मण कार्ड पर उठाया सवाल, कहा- 14 साल क्यों नहीं आई ब्राह्मणों की याद
अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के कार्यक्रम में संबोधित करतीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। प्रयागराज से भाजपा सांसद एवं संसदीय राजभाषा समिति की संयोजक रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर मायावती को ब्राह्मण मतदाता फिर याद आ गए। 14 वर्षों में उन्हें ब्राह्मणों की याद क्यों नहीं आई। 

भाजपा सांसद ने कहा कि राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। वह जो आरोप लगा रहे, निराधार हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी विरोधी एकजुट हो जाएं, तब भी भाजपा का पलड़ा भारी है। बसपा मुखिया 14 साल में किसी गरीब के आंसू पोछने नहीं गईं, अब ब्राह्मण याद आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। कहा, उन्हें मीठी बात पसंद नहीं है, वह खारी बात पसंद करते हैं। भाजपा सांसद ने कहा, उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण करना बहुत जरूरी है। अभी इस बिंदुु पर राय ली जा रही है। योगी सरकार का कोविड काल में किया काम दुनिया भर में चर्चित है। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, विधायक अमर सिंह खटिक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। 

युवाओं को देंगे आजादी आंदोलन की स्मृतियों की जानकारी: रीता बहुगुणा जोशी सेठगली स्थित पं. विमल प्रसाद तिवारी कांप्लेक्स में अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर समिति की ओर से आजादी के आंदोलन की उन घटनाओं को उकेरा जाएगा जो विस्मृत हो गई हैं। युवाओं को आजादी के आंदोलन की स्मृतियों की जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने कहा, उनके माता-पिता आजादी के आंदोलन से जुड़े रहे, उन्हें अच्छे संस्कार दिए। इस कारण उनका फर्ज बनता है कि वह आजादी के आंदोलन की प्रमुख घटनाओं के बारे में आने वाली पीढिय़ों को जानकारी दें। कार्यक्रम में जनपद ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, मंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रसपा के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन समिति के अध्यक्ष आदेश तिवारी ने किया। पप्पन मियां वारसी, संजीव अग्निहोत्री बिटाना ने सांसद को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, रिटायर्ड शिक्षक बृजकिशोर सिंह किशोर, देवेंद्र मिश्रा, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। सांसद ने एक अन्य कार्यक्रम में भी भाग लिया। 

chat bot
आपका साथी