सोशल मीडिया फिर बनेगी भाजपा का हथियार, चंद मिनट में प्रदेश भर में पहुंचेगा पार्टी का संदेश

पार्टी ने सोशल मीडिया पर खड़ा किया समानांतर संगठन, पहली बार एक लाख 40 हजार बूथों पर बनाए वाट्सएप प्रमुख।

By Edited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 01:45 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 01:46 AM (IST)
सोशल मीडिया फिर बनेगी भाजपा का हथियार, चंद मिनट में प्रदेश भर में पहुंचेगा पार्टी का संदेश
सोशल मीडिया फिर बनेगी भाजपा का हथियार, चंद मिनट में प्रदेश भर में पहुंचेगा पार्टी का संदेश
 कानपुर (जागरण संवाददाता)। इस बार लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया को सबसे बड़ा मंच मान रही भाजपा ने तैयारी भी उसी तरह से की है। विरोधियों के पोस्ट की काट और सरकार की उपलब्धि को भाजपा चंद मिनट में प्रदेश के हर बूथ पर पहुंचा देगी। इसके लिए पहली बार बूथ स्तर तक आइटी विभाग की टीम तैयार की गई है।
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर प्रतिद्वंद्वी दलों को शिकस्त दी थी। अब सभी पार्टियां इस हाईटेक प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, लेकिन भाजपा ने सोशल मीडिया पर चुनाव और जनसंपर्क के लिए भी माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। कानपुर बुंदेलखंड आइटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक सौरभ बाजपेयी ने बताया कि पिछले कई महीने से आइटी विभाग के संगठन को विस्तार देने की कसरत चल रही है। काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रदेश के एक लाख 40 हजार बूथों पर मुख्य संगठन और अन्य प्रकोष्ठों के साथ भाजपा ने आइटी विभाग की टीम भी गठित की है।पहली बार प्रदेश के सभी बूथों पर व्हाट्सएप प्रभारी नियुक्त किए हैं। यानी हाईकमान का चुनाव संबंधी कोई संदेश प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पलक झपकते फैल जाएगा।
बूथ के मतदाताओं को जोड़ेंगे  वाट्सएप प्रमुख
सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर का कंटेंट वायरल करने के लिए हाईकमान देगा। वहीं, स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्रीय टीम संदेश तैयार कराएगी। वाट्सएप प्रमुख और आइटी टीम बूथ के मतदाताओं से सोशल मीडिया पर सतत संपर्क में रहेंगे। एक-एक संदेश उन तक पहुंचाएंगे। संघ ने भाजपा को भी दिखाई अयोध्या कूच की राह राम मंदिर निर्माण के लिए संतों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। संघ ने अब भाजपा को भी 25 नवंबर को अयोध्या कूच की राह दिखाई है। संघ और भाजपा की समन्वय बैठक बुधवार को जीटी रोड स्थित होटल में बुलाई गई।
प्रांत प्रचारक संजय ने स्वयंसेवकों के साथ ही भाजपा नेताओं से कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में संतों की धर्म सभा है। यह किसी मंदिर या इमारत की लड़ाई नहीं, बल्कि जन्मभूमि की लड़ाई है। संतों ने बुलाया है, इसलिए हमें जाना है। आप कतई संकोच न करें, अपने साधनों से अयोध्या पहुंचें। उन्होंने कहा कि इस देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानी हैं। सभी को राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। बैठक में प्रांत संघचालक ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम, प्रांत शारीरिक प्रमुख ओंकार, विभाग संघचालक अर्जुनदास खत्री, सह विभाग संघचालक कुंज बिहारी, सह विभाग कार्यवाह भवानी भीख, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी और महापौर प्रमिला पांडेय शामिल हुई।
chat bot
आपका साथी