भाजपा के सदस्यता अभियान की आज से असल शुरुआत, नए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे पदाधिकारी

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत को लेकर पिछले दिनों वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय स्तर पर बैठक करके पदाधिकारियों को अभियान में पूरी ताकत से लगने और नए नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:49 AM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान की आज से असल शुरुआत, नए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे पदाधिकारी
भाजपा ने कानपुर में शुरू किया सदस्यता अभियान।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का दशहरा से औपचारिक शुभारंभ तो कर दिया लेकिन इसकी असल शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। दशहरे पर लोगों के त्योहार मनाने से अभियान का असली प्रभाव शनिवार से ही शुरू होगा। दशहरा के दूसरे दिन लोगों के घरों पर मिलने से सदस्य बनाना शुरू किया गया है।

सदस्यता अभियान को लेकर पूरी भारतीय जनता पार्टी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। इसमें सभी प्रमुख लोगों को सदस्यता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली कई बैठकों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों में लगातार सदस्यता का कार्य चल रहा है। हर एक स्तर पर कितनी सदस्यता रहेगी इसके बारे में निर्देश भी किए जा रहे हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर नगर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक भी पिछले दिनों पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक कर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी इस अभियान में पूरी ताकत से लगने के लिए कहा गया है। इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों से नए-नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है। पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे आम जनता के साथ नियमित रूप से अपने संपर्क को बनाए रखे और उन्हें पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी जनहित की योजनाओं को बारे में उनकी जानकारी दें।

अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारी जो लोग पार्टी के सदस्य नहीं हैं, उन्हें मोबाइल से मिस्ड काल करा कर सदस्य बनाएंगे। इसमें हालांकि कुछ लोगों को अभी तक यह भी जानकारी नहीं है कि पार्टी कौन सा नंबर देने जा रही है। इस नंबर पर फोन करके ही किसी भी व्यक्ति को सदस्य बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए पार्टी ने विधानसभा प्रभारी भी बनाए हैं जिनके पास उस विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता की जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी