भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी में कानपुर का दबदबा, यहां जानें टीम में किन्हें मिला स्थान

कानपुर दक्षिण की अनूप सक्सेना को कार्यालय मंत्री बांदा की सुमन तिवारी को मीडिया प्रभारी कानपुर दक्षिण की सौम्या सिंह को सह मीडिया प्रभारी झांसी की अपर्णा दुबे को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा आठ क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:56 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी में कानपुर का दबदबा, यहां जानें टीम में किन्हें मिला स्थान
कानपुर से मनोनीत क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री लेखा जयंत आदि।

कानपुर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कमेटी में कानपुर का दबदबा हो गया है। शुक्रवार को 28 पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा हुई। इसमें एक-चौथाई टीम कानपुर की है।

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित ने शुक्रवार को अपनी कमेटी की घोषणा की है। इसमें उपाध्यक्ष के रूप में हमीरपुर की शकुंतला निषाद, झांसी की चित्रा सिंह जाट, औरैया की गुडिय़ा कठेरिया, बांदा की विनोद जैन, कानपुर देहात की रागिनी भदौरिया, फर्रुखाबाद की मीरा सिंह को जगह मिली है। क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में फतेहपुर की जयंती वर्मा, कानपुर दक्षिण की पुष्पा तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय मंत्री में कानपुर उत्तर की लेखा जयंत, फतेहपुर की गायत्री सिंह, कन्नौज की रेखा त्रिपाठी, कानपुर दक्षिण की सुषमा चौहान, इटावा की मनीषा शुक्ला तथा महोबा की सुनीता राजपूत को जगह मिली है। कोषाध्यक्ष फतेहपुर की मोना शुक्ला को बनाया गया है। बांदा की प्रीति जायसवाल को शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है। कानपुर दक्षिण की अनूप सक्सेना को कार्यालय मंत्री, बांदा की सुमन तिवारी को मीडिया प्रभारी, कानपुर दक्षिण की सौम्या सिंह को सह मीडिया प्रभारी, झांसी की अपर्णा दुबे को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा आठ क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है। इसमें झांसी की रजनी जैन, कानपुर दक्षिण की गुड्डी रानी विश्वकर्मा, हमीरपुर की मीना यादव, चित्रकूट की रिजवाना परवीन, इटावा की निरुपमा मिश्रा, झांसी की गुड्डी रानी पटेल, जालौन की अनीता वर्मा कठेरिया तथा कानपुर उत्तर की लक्ष्मी श्रीवास्तव को जगह मिली है। 

chat bot
आपका साथी