भाजपा ने शुरू कर दी चुनावी तैयारी, विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन से दिया जा रहा कमजोरियां दूर करने का संदेश

जिले में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से हुई शुरुआत मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने के दिए निर्देश।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 05:27 PM (IST)
भाजपा ने शुरू कर दी चुनावी तैयारी, विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन से दिया जा रहा कमजोरियां दूर करने का संदेश
भाजपा ने शुरू कर दी चुनावी तैयारी, विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन से दिया जा रहा कमजोरियां दूर करने का संदेश

कानपुर, जेएनएन। भाजपा उत्तर जिला इकाई ने सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर पर जाकर कमजोरियों को दूर करें। अपनी बूथ की कमेटियों को मजबूत करें। 15 अगस्त तक क्या-क्या कार्य और बैठकें होनी हैं, उनके पत्रक सभी को भेज दिए गए हैं। उन्होंने चीन द्वारा बढ़ाए गए तनाव पर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सरकार सीमा पर अपने निर्माण कार्यों को नहीं रोकेगी।

भारत किसी भी मामले में चीन से कमजोर नहीं

उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ कोरोना काल के दौरान किए गए कार्य व योजनाएं भी बताईं। कहा कि कोरोना की वजह से तमाम देश चीन के विरोध में हैं और आज दुनिया के अधिकांश देश इसीलिए भारत के साथ हैं। भारत किसी भी मामले पर चीन से कमजोर नहीं है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और संचालन महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

एमएलसी अरुण पाठक, सुरेश अवस्थी, मुखलाल पाल, महेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र मिश्रा, शोभा श्रीवास्तव, वीरेश त्रिपाठी, अनूप अवस्थी मौजदू रहे। सोमवार को आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन होगा। वहीं, 15 जुलाई को गोङ्क्षवद नगर विस क्षेत्र के सम्मेलन की तैयारी के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया, उस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह शामिल होंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।  

chat bot
आपका साथी