साक्षी महाराज ने क्यों कहा - योगी जी को ठोकना आता है.., चौंका देने वाली है वजह, यहां जानिए

कई प्रेस वार्ता और सार्वजनिक सभाओं में अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बेहद आक्रामक हो जाते हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे ठोकाे नीति का समर्थक बताते हैं। उनकी इसी प्रतिक्रिया को पर साक्षी महाराज ने इस बार हमला बोला है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:24 PM (IST)
साक्षी महाराज ने क्यों कहा - योगी जी को ठोकना आता है.., चौंका देने वाली है वजह, यहां जानिए
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांकेतिक फोटाे।

उन्नाव, जेएनएन। प्राय: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले जिले के सांसद साक्षी महाराज फिर सुर्खियों में आए हैं। इस बार वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन इसी दरम्यां वे एक ऐसी बात कर गए जो अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, कई प्रेस वार्ता और सार्वजनिक सभाओं में अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बेहद आक्रामक हो जाते हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे ठोकाे नीति का समर्थक बताते हैं। उनकी इसी प्रतिक्रिया को पर साक्षी महाराज ने इस बार हमला बोला है। पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह की अध्यक्षता करने आए सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ठोकने वाले बयान पर पलटवार करते कहा कि योगी जी को ठोकना आता है, अखिलेश बचकर रहें। 

निराला प्रेक्षागृह में सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे साक्षी महाराज ने कहा कि यहां अखिलेश ने कहा था कि योगी जी को कंप्यूटर चलाना नहीं आता। उन्हें तो ठोकना आता है। साक्षी महाराज ने कहा था कि अखिलेश जान लें कि योगी जी को ठोकना आता है। ऐसे में वह जरा बचकर रहें। कहीं अखिलेश का नंबर न आ जाए। सांसद ने कहा कि दुष्टों, आतंकियों को ठोका नहीं जाएगा तो क्या किया जाएगा। बोले, रविवार को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ आए तो दो घंटे तक सिर्फ योगी जी की ही तारीफ की थी। 

chat bot
आपका साथी