भाजपा नेता और कारोबारी के परिवार भिड़े, मारपीट

जेएनएन कानपुर फीलखाना के घुमनी मोहाल में भाजपा के जनरलगंज मंडल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा का पड़ोसी के बेटे के साथ मारपीट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:42 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:42 AM (IST)
भाजपा नेता और कारोबारी  के परिवार भिड़े, मारपीट
भाजपा नेता और कारोबारी के परिवार भिड़े, मारपीट

जेएनएन, कानपुर : फीलखाना के घुमनी मोहाल में भाजपा के जनरलगंज मंडल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा का पड़ोसी लोहा कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल व उनके बेटे सागर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई।

विवेक के मुताबिक रविवार देर शाम वह लाठी मोहाल में थे। बड़े भाई निरंजन का फोन आया। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश व सागर गालीगलौज कर रहे हैं। विवेक पहुंचे तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आई। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो पिता-पुत्र घर में छिप गए। विवेक ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। ओमप्रकाश ने निरंजन पर नशे में गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। पार्षद विकास जायसवाल समेत दोनों पक्षों से तमाम नेता व व्यापारी भी थाने पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों ने तहरीर दी। थाना प्रभारी सतीश

चंद्र साहू ने बताया, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। ढाबे में मजदूर बनकर छिपा था हत्यारोपित, महाराजपुर : महाराजपुर के सरसौल स्थित ईट भट्ठा में हुई मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित फतेहपुर स्थित एक ढाबे में मजदूर बनकर छिपा था, जहां से वह अपने घर छत्तीसगढ़ भागने की फिराक में था। भेवली सरसौल स्थित आनंदेश्वर ब्रिक फील्ड में मंगलवार शाम नशेबाजी के दौरान छत्तीसगढ़ के नागपुरा बेलगहना कोटा बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय दुखराम का छत्तीसगढ़ के ही बरभाटा बेलगहना कोटा बिलासपुर के रहने वाले साथी फगुन सिंह से विवाद हो गया था। फगुन ने दुखराम के सिर पर डंडा मार दिया था, जिससे दुखराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद से फरार आरोपित फगुन चौडगरा फतेहपुर स्थित एक ढाबे में मजदूरी करने लगा। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फगुन ने बताया कि जब से वो भट्ठे में काम करने आया तभी से दुखराम आए दिन उससे झगड़ा व गालीगलौज करता था। उस दिन भी विवाद हुआ था। एयरगन के साथ वायरल हुआ सपा नेता का वीडियो, कानपुर : नवाबगंज में रहने वाले एक सपा नेता का एयरगन के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस आरोपित के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। वीडियो में दिखी बंदूक एयरगन होने की बात सामने आने पर पुलिस उन्हें चेतावनी देकर लौट गई। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि शनिवार को किसी ने सपा नेता का बंदूक के साथ बनाया गया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। साथ ही आरोप लगाया कि सपा नेता ने शस्त्र प्रदर्शन किया और हर्ष फायरिग की। जांच में आरोप गलत निकले हैं। आरोपित को चेतावनी दी गई है।

chat bot
आपका साथी