BJP In Kanpur: सड़क पर नजर आएंगे भाजपा नेता, सरकार के काम बताने को घर-घर खटखटाएंगे दरवाजा

प्रदेश व केंद्र सरकार के कार्यों और उनकी उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाएगी । इसके लिए पहले भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घरों तक जा चुके हैं लेकिन इस बात का अभियान पहले से बड़ा होगा ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:58 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:58 PM (IST)
BJP In Kanpur: सड़क पर नजर आएंगे भाजपा नेता, सरकार के काम बताने को घर-घर खटखटाएंगे दरवाजा
बूथ में ही पन्ना प्रमुख के काम भी पूरा करना है।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और अगले सप्ताह भी लगातार उन्हें अपने बूथ क्षेत्रों में नजर आना होगा। संगठन ने उनके लिए लगातार कार्यक्रम तैयार किए हुए हैं जिनकी वजह से उन्हें रोज ही किसी ना किसी कार्यक्रम में शामिल होना होगा।

26 सितंबर को पार्टी पदाधिकारियों को अपने बूथ क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुनना होगा। इसके बाद बूथ में ही जो पन्ना प्रमुख के काम रह गए हैं, उन्हें भी पूरा करना है। पार्टी रविवार से ही प्रदेश व केंद्र सरकार के कार्यों और उनकी उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाएगी। इसके लिए पहले भी पहले भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घरों तक जा चुके हैं लेकिन इस बात का अभियान पहले से बड़ा होगा।

इस बार 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक सांसद से लेकर साधारण कार्यकर्ता तक को इसके लिए बनाए गए पत्रकों को लेकर घर-घर तक जाना होगा। पार्टी के विधायक भी इसमें रहेंगे और जिला पदाधिकारी भी। इसके लिए ऊपरी स्तर से मानीटरिंग भी की जाएगी कि कौन-कौन इस कार्य में कितने सक्रिय हैं। इस अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर संगठन कार्यवाही भी कर सकता है। इसलिए यह पहले से ही बता दिया गया है कि इस अभियान की मानीटरिंग भी की जाएगी। भाजपा के उत्तर जिले में 1,207 बूथ हैं जबकि दक्षिण जिला इकाई में 1,089 बूथ हैं। इन सभी में ये कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इसके बाद पार्टी दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसमें भी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थल, महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थल के आसपास सफाई अभियान चलाना है।

chat bot
आपका साथी