कानपुर: भाजपा ने बनाए जन आर्शीवाद यात्रा के लिए संयोजक, विधानसभा स्तर पर दी गई जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी छह क्षेत्रों में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में भी ये यात्राएं निकालने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें क्षेत्र जिला व विधानसभा स्तर के यात्रा संयोजक बना दिए गए हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:11 PM (IST)
कानपुर: भाजपा ने बनाए जन आर्शीवाद यात्रा के लिए संयोजक, विधानसभा स्तर पर दी गई जिम्मेदारी
भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से लेकर विधानसभा स्तर तक अपने संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। साथ ही इन्हें यात्रा को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी छह क्षेत्रों में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में भी ये यात्राएं निकालने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें क्षेत्र, जिला व विधानसभा स्तर के यात्रा संयोजक बना दिए गए हैं। इस तरह 17 जिला इकाइयों के हिसाब से 17 जिला संयोजक, 52 विधानसभा क्षेत्र के 52 संयोजक बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र का एक संयोजक है। पार्टी ने इन्हें जिम्मेदारी दी है कि वे ये देखेंगे कि यात्रा पूरी 52 विधानसभा क्षेत्रों में जरूर पहुंचे।

इसके अलावा यात्रा को विधानसभा क्षेत्र के किन हिस्सों में जाना जरूरी है, इसके बारे में भी ये लोग अपनी रूपरेखा तय कर लेंगे। सभी 52 विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी बिंदुओं को तय कर लेंगे। इनके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों की इस रिपोर्ट को समग्र रूप दिया जाएगा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में यात्रा को किस तरह चलाया जाए, इसकी रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेश में शुरू होने वाली यात्राओं का समापन एक साथ लखनऊ में होना है। इसलिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में यात्रा के सबसे अंत में आने की उम्मीद है। इसलिए यात्रा को झांसी या चित्रकूट किसी जिले से शुरू किया जा सकता है। वहां से बुंदेलखंड के जिलों की विधानसभा होते हुए यात्रा कानपुर आएगी और यहां से उन्नाव होते हुए लखनऊ के लिए निकल जाएगी। यात्रा के शहर में रुकने की व्यवस्था जिला संयोजक को करनी होगी। कानपुर में तीन जिला इकाइयां होने की वजह से यात्रा यहां कई दिन ठहर सकती है।

chat bot
आपका साथी