पूर्व प्रधानमंत्री की कानपुर में यादों को ताजा कराएगी अटल लाइब्रेरी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादों काे संजोने के लिए कानपुर में अटल लाइब्रेरी की स्थापना की कवायद भाजपा ने शुरू की है। इसमें अटल जी की कविताओं का संग्रह के अलावा उनसे जुडी कई समाग्री भी उपलब्ध रहेंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:22 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री की कानपुर में यादों को ताजा कराएगी अटल लाइब्रेरी
कानपुर से जुडी हैं पूर्व प्रधानमंत्री की यादें।

कानपुर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का बड़ा समय कानपुर में गुजरा। एक दौर था जब वह और उनके पिताजी साथ-साथ डीएवी कालेज में पढ़ाई कर रहे थे। कानपुर ने उन्हें इसीलिए हमेशा उन्हें हाथों हाथ लिया और जब कभी वह भाषण देने कानपुर आए तो नेता चाहे किसी भी राजनीतिक दल का हो, उनकी बात को सुनने सभा में पहुंचते थे।

कानपुर के लोग उनके संबोधन और लोगों के दिल तक अपनी बात पहुंचाने की कला के प्रशंसक रहे। अब भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से अटल पुस्तकालय बनाने जा रहा है। इसमें उनके जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। यूं तो यह भी अन्य लाइब्रेरी की तरह होगी लेकिन इसमें अटल जी के काव्य संग्रह के अलावा उनसे जुड़ी तमाम सामग्री भी उपलब्ध रहेंगी। यहां पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके बारे में और करीब से समझने का मौका मिलेगा। यह लाइब्रेरी भाजपा उत्तर जिला कार्यालय में पहले फ्लोर पर बनेगी।

भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय में सोमवार से कार्य शुरू कराया जा रहा है, जिसमें कई और भी बदलाव किए जा रहे हैं। पहली मंजिल पर छोटे मीटिंग हाल का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मीटिंग हाल रहेगा। यहां पर सभी पदाधिकारी बैठकें करेंगे, जिसका जीर्णोद्धार करके बेहतर किया जाएगा। साथ ही बैठने की व्यवस्था भी बेहतर की जाएंगी। पार्टी कार्यालय की दूसरी मंजिल पर बने बड़े कक्ष में भी बदलाव किया जा रहा है। इसका नाम डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक इन नामों के जरिए कार्यकर्ताओं को उनके बारे में बताया जाएगा।

मीटिंग हॉल का बदला जाएगा नाम 

सोमवार को भाजपा कार्यालय को कार्यालय का जीर्णोद्धार शुरू हुआ। इसके लिए पूजन भी किया गया। पार्टी इस जीर्णोद्धार के दौरान कई नई चीजें बनवाने जा रही है। पहले फ्लोर पर ही जहां छोटा मीटिंग हाल है और जिले के पदाधिकारी जहां बैठकर मीटिंग करते हैं, उसे ठीक कर उसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मीटिंग हाल किया जाएगा। इसे जीर्णोद्धार के दौरान और भी अच्छा लुक दिया जाएगा। साथ ही बैठने की व्यवस्थाएं भी अच्छी की जाएंगी। पार्टी के दूसरे फ्लोर पर बड़ा कक्ष है। जहां पार्टी की बड़ी बैठकें होती हैं। उसका भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसका नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार रखा जाएगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, रंजीत भदौरिया, अवधेश सोनकर, राजीव शर्मा, वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला रहे।

chat bot
आपका साथी