भाजपा का आठ दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पार्टी के पदाधिकारियों ने रखे विचार

जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करती है जिनकी वजह से आज पार्टी का परचम नगर निगम से लेकर केंद्र तक फहरा रहा है। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को अपना सैनिटाइजर व मास्क लेकर ही प्रवेश दिया गया।

By ShaswatgEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:26 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:26 PM (IST)
भाजपा का आठ दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पार्टी के पदाधिकारियों ने रखे विचार
मंडल प्रशिक्षण वर्ग में दीप प्रज्ज्वलन के बाद खड़े पदाधिकारी।

कानपुर, जेएनएन। भाजपा उत्तर जिला के 28 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत बुधवार सुबह चुन्नीगंज व रामलला मंदिर मंडल से हुई। चुन्नीगंज मंडल में पंजीकरण के बाद महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करती है, जिनकी वजह से आज पार्टी का परचम नगर निगम से लेकर केंद्र तक फहरा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति के बारे में भी जानकारी दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोरा ने की। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने बताया कि बुधवार को दोनों मंडलों में पांच-पांच सत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ता संगठन नहीं परिवार की परिभाषा को चरितार्थ करते हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता खुद को परिवार के रूप में एक धागे में पिरोएं।

प्रशिक्षण वर्ग में कोविड गाइडलाइन का भी रखा जा रहा ध्यान

वहीं इन प्रशिक्षण वर्ग में कोरोना को लेकर पूरी तरह सुरक्षा की जा सके, इसके लिए वर्ग शुरू होने से पहले ही वहां सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को अपना सैनिटाइजर व मास्क लेकर ही प्रवेश दिया गया।

जिले के 14 मंडल में जहां भी 60 फीसद से कम उपस्थिति रही वहां मंडल प्रशिक्षण वर्ग को माना नहीं जाएगा। इसके साथ ही जो लोग प्रशिक्षण वर्ग में नहीं आएंगे, उनके नाम की सूची बनाकर नेतृत्व को भेज दी जाएगी ताकि उनसे जरूरी पूछताछ की जा सके।

chat bot
आपका साथी