भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 प्रकोष्ठ घोषित, 13 में कानपुर के संयोजक

कानपुर ने बनाई अपनी पकड़।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:27 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:27 AM (IST)
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 प्रकोष्ठ घोषित, 13 में कानपुर के संयोजक
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 प्रकोष्ठ घोषित, 13 में कानपुर के संयोजक

जागरण संवाददाता, कानपुर : भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 प्रकोष्ठों के क्षेत्रीय संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इसमें से 13 प्रकोष्ठों में कानपुर के नेताओं को संयोजक का दायित्व दिया गया है। आधे से ज्यादा प्रकोष्ठों में संयोजकों का पद हासिल कर कानपुर ने अपनी पकड़ दर्शाई है। कानून एवं विधि प्रकोष्ठ में कानपुर उत्तर के कैलाश शुक्ला संयोजक, आलोक पांडेय सह संयोजक बनाए गए हैं। व्यावसायिक प्रकोष्ठ में कानपुर दक्षिण के अतुल मिश्रा संयोजक, राजेंद्र कुमार बाजपेई सह संयोजक बने हैं। आर्थिक प्रकोष्ठ में उपेंद्र सिंह संयोजक, निर्मल त्रिपाठी, सिमरन जीत सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कानपुर के महेश मिश्रा संयोजक बने हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में हेमंत पांडेय को संयोजक और धीरज सिंह चंदन को सह संयोजक बनाया गया है। मछुआरा प्रकोष्ठ में गीता निषाद को संयोजक और आकाश वर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। पंचायत प्रकोष्ठ में कानपुर ग्रामीण के रवि शंकर दीक्षित संयोजक बने हैं। एनजीओ प्रकोष्ठ में मनीषा बाजपेई को संयोजक, रश्मि श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया है। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में रामदेव शुक्ला संयोजक बने हैं। लघु उद्योग में सुनील गुप्ता संयोजक, सचिन द्विवेदी सह संयोजक बने हैं। प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ में भूपेंद्र त्रिपाठी संयोजक बने हैं। रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ में प्रेमनाथ बाजपेई संयोजक, राजेश सिंह सेंगर व महेंद्र तिवारी सह संयोजक बने हैं। श्रम प्रकोष्ठ में अनिल त्रिपाठी संयोजक, शिव कुमार मिश्रा सह संयोजक बने हैं।

वहीं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में सुरेंद्र सोमानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डा. अनुराग मल्होत्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ में अजय प्रताप सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ में शैलेंद्र द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ में विनोद गुप्ता, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ मनोज भदौरिया, दिव्यांग प्रकोष्ठ में डा. अनुपम जैन को सह संयोजक बनाया गया है।

---

पिछड़ा मोर्चा में कानपुर के चार पदाधिकारी :: इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय कमेटी भी घोषित की गई। इसमें कानपुर के बीके साहू, संजय विश्वकर्मा, रामप्रसाद कनौजिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमेश कुशवाहा को कार्यालय मंत्री का दायित्व दिया गया है।

chat bot
आपका साथी