भाजपा संगठन ने तय की जिम्मेदारी, कानपुर में मंत्री, सांसद और विधायकों को भी बनाया गया पन्ना प्रमुख

भाजपा ने प्रदेश के वर्तमान से पूर्व मंत्री तक को पन्ना प्रमुख बनाया है। इसमें मंत्री सतीश महाना नीलिमा कटियार के साथ सांसद विधायक महापौर भी अपने मतदाता पन्ने के जिम्मेदार होंगे। पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार व बालचंद मिश्रा को भी शामिल किया गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:55 AM (IST)
भाजपा संगठन ने तय की जिम्मेदारी, कानपुर में मंत्री, सांसद और विधायकों को भी बनाया गया पन्ना प्रमुख
भाजपा का पन्ना प्रमुख अभियान में तय की जिम्मेदारी।

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान से लेकर पूर्व मंत्रियों तक को पन्ना प्रमुख बनाया है। इसमें जहां वर्तमान मंत्रियों में सतीश महाना, नीलिमा कटियार शामिल हैं वहीं पूर्व मंत्रियों में प्रेमलता कटियार, बालचंद मिश्रा हैं। इसमें महापौर के अलावा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य भी शामिल हैं।

मतदाता सूची के हर पन्ने के लिए भाजपा ने उस पन्ने पर जिनका नाम है, उसी में से एक को पन्ना प्रमुख बनाया गया है। इसमें तय किया गया था कि उस पन्ने पर जो सबसे प्रमुख है, उसे ही यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह पन्ने पर मौजूद मतदाताओं से संपर्क रखेंगे और उनका वोट डलवाएंगे। इसीलिए जिस वरिष्ठ पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि का घर जहां है, उसे वहां का पन्ना प्रमुख बनाया गया है। इस तरह उसके बाद उस पन्ने के 60 मतदाताओं की जिम्मेदारी है। इसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती सागर, उपेंद्र पासवान, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, अरुण पाठक पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं।

इनके अलावा महापौर प्रमिला पांडेय भी पन्ना प्रमुख बन गई है। संगठन में देखा जाए तो क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ङ्क्षसह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, डा. बीना आर्या, कृष्ण मुरारी भी पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब इससे आगे बढ़ते हुए सभी पन्ना प्रमुखों को कहा गया है कि वे पन्ना प्रमुख के अपने पत्रक के साथ फोटो ङ्क्षखचवाएं और उसे इंटरनेट मीडिया पर डालें।

chat bot
आपका साथी