महिला संग आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर बदले भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, हटाए गए विकास दुबे

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा करदी गई है। अजीत सिंह छाबड़ा को फिर मौका दिया गया है जबकि बाकी दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं। महिला संग आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से पार्टी की छवि खराब हुई थी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 02:29 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 02:29 PM (IST)
महिला संग आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर बदले भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, हटाए गए विकास दुबे
वायरल फोटो से खराब हुई पार्टी की छवि।

कानपुर, जेएनएन। भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के आधा दर्जन मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सिर्फ अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा को ही दोबारा मौका मिला है, जबकि अन्य पदों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने युवा मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे सुनील साहू को प्रोन्नत करते हुए युवा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। अबतक इस पद पर रहे विकास दुबे को दोबारा मौका नहीं मिला। माना जा रहा है कि एक महिला के साथ उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने की वजह से दूरी बना ली गई है।

खराब हुई पार्टी की छवि : पिछले दिनों विकास दुबे की महिला मित्र के साथ तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं, इसके बाद से पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज था। वायरल तस्वीरों पर विकास ने कहा था कि ये तस्वीरें किसी ने छेड़छाड़ करके बनाई हैं। किसी दूसरे की फोटो पर उनका चेहरा लगाया गया है, लेकिन पार्टी ने इसे अपनी छवि खराब होने के रूप में देखा था। इसलिए उन्हें किनारे कर दिया गया। विकास दुबे का कहना है कि तस्वीर में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है वह वो नहीं हैं।

सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास : मोर्चा के नए अध्यक्षों में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। इसमें तीन कानपुर, दो जालौन और एक बांदा के हैं। युवा मोर्चा की कमान सुनील साहू को देने के साथ-साथ प्रदेश मंत्री रहे राहुल बच्चा सोनकर को अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पिता काला ब'चा भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। किसान मोर्चा में बांदा के बालमुकुंद शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा में जालौन के मनोज राजपूत, महिला मोर्चा में जालौन की उर्विजा दीक्षित को अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी जल्दी ही प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा करेगी। इसके अलावा जिलों में भी अब मोर्चा, प्रकोष्ठों की घोषणा शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी