जिले का अध्यक्ष बनवा दें, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, कुछ ऐसी ही गुहार लगा रहे हैं भाजपा के दावेदार Kanpur News

लखनऊ दरबार में अपने आकाओं की कर रहे परिक्रमा प्रदेश महामंत्री संगठन व प्रदेश अध्यक्ष से सिफारिश कराने की लगी है होड़।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 09:53 AM (IST)
जिले का अध्यक्ष बनवा दें, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, कुछ ऐसी ही गुहार लगा रहे हैं भाजपा के दावेदार Kanpur News
जिले का अध्यक्ष बनवा दें, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, कुछ ऐसी ही गुहार लगा रहे हैं भाजपा के दावेदार Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। सत्तारूढ़ दल का जिलाध्यक्ष बनने की ख्वाहिश में भाजपाइयों ने लखनऊ दरबार की परिक्रमा शुरू कर दी है। हर वह नेता जो किसी प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष या कद्दावर मंत्री तक पहुंच रखता है, उसके दरबार में हाजिरी दे रहा है। अरदास एक ही है कि किसी तरह जिलाध्यक्ष बनवा दें, उनका उपकार वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। उधर, शीर्ष संगठन के तेवर के कारण सिफारिश करने वाले भी कतरा रहे हैं।

उत्तर व दक्षिण के लिए 69 लोगों ने किए हैं नामांकन

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन कराए गए थे। उत्तर कानपुर में इस एक पद के लिए 42 तो दक्षिण जिले में 27 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। कानपुर दक्षिण में जहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता भी दावेदार हैं, वहीं उत्तर जिले में नया जिलाध्यक्ष बनना तय है क्योंकि जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी विधायक बनने के बाद इस रेस से बाहर हैं। इतने अधिक दाखिल हुए नामांकन में सबसे अहम जिला निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट होगी। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट में गंभीर दावेदारों का जिक्र कर दिया जाएगा, जिस पर मुख्य रूप से प्रदेश की बैठक में विचार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभी तीन से चार दिन का वक्त लग सकता है लेकिन नामांकन करने वाले प्रत्याशी अपनी सिफारिशें लगाने में जुटे हैं। कुछ ने स्थानीय स्तर पर ही अपने राजनीतिक आकाओं को थाम रखा है तो 20 से ज्यादा प्रत्याशी दो दिन के भीतर लखनऊ का चक्कर काट चुके हैं।

संघ का आशीर्वाद भी हुआ जरूरी

भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव से भले ही संघ का सीधा रिश्ता न हो लेकिन माना जा रहा है कि संघ का आशीर्वाद भी इस पद के लिए जरूरी है। इसलिए संघ के प्रमुख नेताओं से संपर्क साधकर अपनी संघ आयु गिना रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी