भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पूछा, विपक्ष ने किसानों के लिए क्या किया?

भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह ने कानपुर में वर्चुअल पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा प्राहर करते हुए कई सवाल भी उठाए और कहौ है कि कांग्रेस ने भी तो इन सुधारों को घोषणा पत्र में शामिल किया था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:02 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:02 AM (IST)
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पूछा, विपक्ष ने किसानों के लिए क्या किया?
कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कृषि विधेयक का विरोध कर रही कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि उन्होंने अब तक किसानों के लिए क्या किया। उन्होंने वर्चुअल पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए किसानों के मुद्​दे पर विपक्ष पर करारा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2013 में कृषि सुधार व 2019 में अपने घोषणा पत्र में इसे लागू करने की बात की थी,लेकिन आज जब भाजपा इसे लागू कर रही है तो कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों को कानून के बंधनों में जकड़ रखा था। उन्होंने कहा कि अब किसान को अपनी उपज मंडी में जाकर बेचने की जरूरत नहीं होगी। वह मंडी के बाहर भी उपज बेच सकता है। इसके अलावा वह देश के किसी भी राज्य में अपनी फसल को जाकर बेच सकता है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैंं वहीं, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल किसानों को षडय़ंत्र कर भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने एक बार किसानों का कर्ज माफ किया तो उसमें भी भारी घोटाला हुआ।

chat bot
आपका साथी