जाममऊ के मकान में संचालित हो रहा था बूचड़खाना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं संग पुलिस ने मारा छापा

जाजमऊ के मकान में बूचड़खाना संचालित होने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पहल पर पुलिस ने छापा मारा और मांस तराजू चापड़ व छुरी बरामद की है। महिला समेत दो को हिरासत में लिया गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:44 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:44 PM (IST)
जाममऊ के मकान में संचालित हो रहा था बूचड़खाना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं संग पुलिस ने मारा छापा
कार्रवाई के बाद तनाव की आशंका पर पीएसी तैनात।

कानपुर, जेएनएन। शहरी क्षेत्र के जाजमऊ के मकान में अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह हंगामा शुरू कर दिया। इसपर उनके साथ चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ मकान में छापा मारा। इसके बाद मकान में बूचड़खाना संचालन की पुष्टि होने के साथ पुलिस ने तराजू, कुल्हाड़ी, चापड़, छुरी व मांस बरामद किया है। मौके से महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तनाव बढ़ने की आशंका पर मौके पर पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते कई दिनों से जाजमऊ स्थित केडीए बाजार के पास रहने वाले इरशाद के मकान में अवैध रूप से चलने वाली बूचड़खाने व गोकशी की सूचना मिल रही थी। जिस पर रविवार सुबह बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरनाथ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष हेमंत सेंगर, आनंद सिंह, अजय सिंह, कौशलेंद्र त्रिपाठी, आकाश यादव, शुभम वर्मा आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डायल 112 पर अवैध बूचड़खाने गोकशी की सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी मधुर मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे।इस दौरान घर में मौजूद कुछ लोग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घर से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया। साथ ही मकान के अंदर से करीब 55 किलो मांस और चापड़, छुरी, और तराजू बरामद किया। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि एक मकान में अवैध रूप बूचड़खाना चलता हुआ मिला है। बूचड़खाना चलाने के आरोप में एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से मिले मांस को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपितों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। वही तनाव की आशंका पर पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी