Bird Flu In Unnao: बर्ड फ्लू से हुई थी बतखों की मौत, सैंपल की जांच में पुष्टि के बाद दहशत

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बाजार के तालाब में पांच मृत बतखें मिली थीं। जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए थे रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशु पालन विभाग ने पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण शुरू किया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:40 PM (IST)
Bird Flu In Unnao: बर्ड फ्लू से हुई थी बतखों की मौत, सैंपल की जांच में पुष्टि के बाद दहशत
उन्नाव में भी बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद सतर्कता के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्नाव, जेएनएन। अचलगंज के हड़हा बाजार में बताखों की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। इसकी पुष्टि लखनऊ से आई सैंपल रिपोर्ट में हुई है। जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी कर दिया है, पशु पालन विभाग की टीम पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

बीते रविवार को अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा बाजार स्थित तालाब में पांच बतखों के शव उतराते मिले थे। उनके सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे, गुरुवार को रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उस दौरान एक दर्जन बतख बीमार मिली थी। पशु चिकित्साधिकारी नरेंद्र कुमार ने सभी का सैंपल लिया था। साथ ही सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।

गुरुवार को रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद खलबली मच गई। इसके बाद हड़हा तालाब के आसपास अलर्ट जारी कर दिया गया तथा लोगों को वहां पर जाने से रोक दिया गया है। पशु चिकित्साधिकारी नरेंद्र कुमार टीम मौके पर पहुंच तक बतखों को दफन कराएगी। बताते हैं कि तालाब में 50 से 60 बतख हैं। इसके साथ ही जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कानपुर में भी बर्ड फ्लू से हुई थी मुर्गों की मौत

कानपुर के चिड़ियाघर में मुर्गों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्ट हुई थी। इसके बाद अन्य पिजंडों में रखे गए पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें किसी पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्ट नहीं हुई थी। लेकिन, इसके बाद चिड़ियाघर को लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं आसपास क्षेत्र में चिकन और मुर्गे की दुकानें बंद करा दी गई थीं।

chat bot
आपका साथी