3.70 करोड़ रुपये से बदल जाएगी बिल्हौर से रसूलाबाद तक की सड़क, जानिए कैसे

25 किमी की सड़क को ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से खाका तैयार कर मुख्यालय भेजा था। वहां से 13 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन की ओर से टेंडर आमंत्रित किये गए हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 02:50 PM (IST)
3.70 करोड़ रुपये से बदल जाएगी बिल्हौर से रसूलाबाद तक की सड़क, जानिए कैसे
12 जनवरी तक टेंडर को खोला जाएगा

कानपुर, जेएनएन। बिल्हौर से रसूलाबाद को जाने वाली टू लेन सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 3.70 करोड़ रुपये से किया जाना है। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। मकनपुर-विषधन के बीच सड़क में कई जगह गड्ढे हैं। इस वजह से वाहन सवार फर्राटा नहीं भर पाते हैं। उबड़-खाबड़ सड़क की वजह से हादसे और जाम लगने से समय बर्बाद होता है। इस सड़क वाहन सवार कानपुर नगर से रसूलाबाद, कानपुर देहात, माती मुख्यालय, बेला, बिधूना, औरेया, इटावा समेत अन्य जनपदों की ओर जाते हैं। वहीं, बिल्हौर से मकनपुर सड़क के बीच में सुरफी गांव से मोड़ से मुड़कर कन्नौज जाने वाले वाहन जाते हैं। 25 किमी की सड़क को ठीक  करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से खाका तैयार कर मुख्यालय भेजा था। वहां से 13 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन की ओर से टेंडर आमंत्रित किये गए हैं। 12 जनवरी तक टेंडर को खोला जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी होने पर निरस्त हुआ था टेंडर

बिल्हौर-मकनपुर विषधन के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई थी। कन्नौज अधीक्षण अभियंता केसी वर्मा ने जांच की तो टेंडर में गड़बड़ी पाई गई। उनकी रिपोर्ट के बाद मुख्य अभियंता दिवाकर शुक्ला ने टेंडर को निरस्त कर दिया था।

इंजीनियर को जमा करनी होगी डिग्री

बिल्हौर मकनपुर-विषधन सड़क के लिए प्रहरी एप से टेंडर किया जाना है। इसमें ठेकेदार द्वारा जिस इंजीनियर से काम कराया जाएगा। उसकी डिग्री की फोटो कॉपी जमा होगी। अधिकारी उसका भी सत्यापन करेंगे।

इनका ये है कहना

बिल्हौर मकनपुर-विषधन रसूलाबाद सड़क के लिए टेंडर आमंत्रित किये गए हैं। 12 जनवरी तक टेंडरों को खोला जाएगा। इसके एक माह के अंदर काम शुरू करा दिया जाएगा।

                                                                                      जय सिंह मौर्य, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी