बिल्हौर में कागज पर खरीद लिया अकबरपुर के किसानों से धान, जानिए किस तरह से हुआ खेल

शिवउरामऊ गांव स्थित पीसीयू घान क्रय केंद्र के प्रभारी सर्वेश कुमार ने अब तक 1360 क्विंटल धान की खरीद करने की जानकारी दी। दैनिक जागरण ने केंद्र पर धान की बिक्री करने वाले किसानों की सूची में दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो धांधली की जानकारी हुई।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:36 PM (IST)
बिल्हौर में कागज पर खरीद लिया अकबरपुर के किसानों से धान, जानिए किस तरह से हुआ खेल
मोबाइल नंबर पर फोन करने पर किसानों ने धान की बिक्री न करने की जानकारी दी

कानपुर, जेएनएन। जिलाधिकारी व एसडीएम के निरीक्षण एवं कार्रवाई के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी धान की खरीद में मनमानी कर रहे हैं। क्षेत्र के शिवरामऊ गांव स्थित पीसीयू धान क्रय केंद्र पर कई किसानों से कागजों में ही धान की खरीद कर ली गई है। जागरण की पड़ताल में सूची में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबर पर फोन करने पर किसानों ने धान की बिक्री न करने की जानकारी दी।

शिवउरामऊ गांव स्थित पीसीयू घान क्रय केंद्र के प्रभारी सर्वेश कुमार ने अब तक 1360 क्विंटल धान की खरीद करने की जानकारी दी। दैनिक जागरण ने केंद्र पर धान की बिक्री करने वाले किसानों की सूची में दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो धांधली की जानकारी हुई। सूची में बोझा गांव निवासी जय के की ओर से केंद्र पर 49 क्विंटल धान की बिक्री दर्ज की गई थी, लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर बात करने पर उधर से अकबरपुर कानपुर देहात निवासी शिव सिंह ने फोन उठाया शिव सिंह ने बताया कि उन्होंने धान की कोई बिक्री नहीं की है।

इसी तरह बोझा गांव निवासी एक अन्य किसान प्रदीप द्वारा दो अलग-अलग तारीख में 95 क्विंटल धान की बिक्री सूची में दर्ज की गई है, लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मुक्तापुर अकबरपुर गांव निवासी महिला ने फोन उठाया। महिला ने धान की बिक्री न करने की जानकारी दी। इस बाबत पूछने पर केंद्र प्रभारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। एसडीएम मीनू राणा ने सूची का सत्यापन कर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी