Bikru Kand News: अमर दुबे की पत्नी के मामले में सुनवाई टली, किशोर न्याय बोर्ड ने दी अगली तारीख

चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे व उसके गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:20 PM (IST)
Bikru Kand News: अमर दुबे की पत्नी के मामले में सुनवाई टली, किशोर न्याय बोर्ड ने दी अगली तारीख
बिकरू कांड की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता। कुख्यात विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी के मामले में शुक्रवार को गवाह के न पहुंचने पर सुनवाई टल गई। गवाह पक्ष की ओर से अस्वस्थ होने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अब बोर्ड ने मामले की सुनवाई के लिए 14 दिसंबर की तारीख तय की है। 

चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे व उसके गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने अमर दुबे को मुठभेड़ में जहां मार गिराया था, उसकी पत्नी पर भी फर्जी अभिलेख लगा सिम कार्ड लेने का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। उसे शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, लेकिन गवाह के न पहुंचने पर सुनवाई नहीं हो सकी।  बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि अब 14 दिसंबर को सुनवाई होगी।

पाक्सो कोर्ट में भी सुनवाई नहीं हो सकी : अपर जिला एवं सत्र न्यायालय 13 पाक्सो कोर्ट में भी अमर दुबे के पत्नी मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि बचाव पक्ष के न आने पर मामले की सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय की गई है। 

chat bot
आपका साथी