बिकरू कांड: निर्णय तक पुलिस की निगरानी में रहेगी विवादित संपत्ति, तहसील टीम ने गांव जाकर रिर्पोट की तैयार

बिकरू कांड की मुख्य वजह रही मोहनी निवादा गांव की छह बीघा भूमि व मकान पर कब्जेदारी को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था। सोलह माह बाद फिर बवाल की स्थिति बन गई। कब्जेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस को मकान में ताला डालना पड़ा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 09:40 PM (IST)
बिकरू कांड: निर्णय तक पुलिस की निगरानी में रहेगी विवादित संपत्ति, तहसील टीम ने गांव जाकर रिर्पोट की तैयार
शुक्रवार को तहसील टीम ने गांव जाकर रिर्पोट तैयार की।

कानपुर, जागरण संवददाता। बिकरू कांड की वजह रही मोहनी निवादा गांव की छह बीघा भूमि और मकान पर कब्जे को लेकर एक बार फिर शुरू हुए बवाल के बाद पुलिस ने विवादित संपत्ति को अपनी निगरानी में करते हुए तहसील प्रशासन को रिर्पोट भेजी है। मामले में कुख्यात विकास दुबे की भतीजी समीक्षा व कांड के कारण माने जाने वाले राहुल तिवारी के बीच कब्जेदारी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को तहसील टीम ने गांव जाकर रिर्पोट तैयार की।

2 जुलाई 2020 की रात सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए बिकरू कांड की मुख्य वजह मोहनी निवादा गांव की छह बीघा भूमि व मकान पर कब्जेदारी का विवाद था। कुख्यात विकास दुबे के चचेरे भाई बाल गोबिंद की बेटी समीक्षा शुक्ला की शादी मोहनी निवादा गांव के सुनील शुक्ला से हुई थी। यहां सुनील को उसके मामा लल्लन शुक्ला द्वारा बतौर वसीयत मिली छह बीघा भूमि पर लल्लन शुक्ला के दामाद जादेपुर निवासी राहुल तिवारी ने अपना दावा करते हुए कब्जे का प्रयास किया। इसी बात को लेकर 30 जून 2020 को पहली बार विवाद हुआ था। बुधवार को इसी विवादित संपत्ति पर कब्जेदारी को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। कुख्यात विकास दुबे की भतीजी समीक्षा ने विपक्षी राहुल तिवारी पर मकान का ताला तोड़ कर चोरी करने के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। समीक्षा का आरोप हैं कि राहुल तिवारी व उसके गनर ने मकान का ताला तोड़ कर सामान चोरी कर लिया है। मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है। गुरूवार को पुलिस ने दोनो पक्षों को नोटिस तामील कर विवादित संपत्ति की वीडियोग्राफी करा धारा 144 की कार्रवाई शुरू की है। मामले में शुक्रवार को राजस्व टीम गांव पहुंची और विवादित संपत्ति की जांच कर रिर्पोट तैयार की। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि फिलहाल दोनो पक्षों को नोटिस तामील करा हिदायत दे गई है। निर्णय आने तक विवादित संपत्ति को पुलिस निगरानी में रखने को कहा गया है। मामले में तहसील प्रशासन को भी रिर्पोट भेजी गई है। 

chat bot
आपका साथी