पंचायत चुनाव से पहले बिकरू गांव में पनप रहा विवाद, गुटबाजी बनी वजह, थाने में लोगों का हंगामा

पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी दुर्दांत विकास दुबे व उसके पांच गुर्गों को मार गिराया था। इधर पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने पर बिकरू गांव में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। बीते सप्ताह मजरा डिब्बानिवादा में कथा का आयोजन किया गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:32 PM (IST)
पंचायत चुनाव से पहले बिकरू गांव में पनप रहा विवाद, गुटबाजी बनी वजह, थाने में लोगों का हंगामा
कानपुर में बिकरू गांव में हुई मारपीट की प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। कुख्यात विकास दुबे द्वारा पुलिस कर्मियों पर किए गए हमले के बाद चर्चा में आए बिकरू गांव की नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अब तक तो बिकरू कांड के लगभग सारे आरोपी जेल जा चुके हैं, लेकिन अब पंचायत चुनाव को लेकर गुटबाजी शुरू हो चुकी है। बीते दिनों भंडारे के दौरान हुए बवाल के बाद हत्या के प्रयास और बवाल का मुकदमा दर्ज हो चुका है। सोमवार को एक सेना के जवान के साथ गांव के दो दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चे थाने पहुंचे। उन्होंने सिपाही के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि सिपाही ने ही बवाल किया था। पुलिस ने मामले की जांच कराने को कहा है।

विकास और उसके गुर्गों पर पुलिस ने की थी कार्रवाई 

पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी दुर्दांत विकास दुबे व उसके पांच गुर्गों को मार गिराया था। इधर पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने पर बिकरू गांव में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। बीते सप्ताह मजरा डिब्बानिवादा में कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें दो गुट के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर गांव निवासी राजकीय पुलिस में तैनात सिपाही अजीत की तहरीर पर विकास के चहेरे भाई अनुराग दुबे समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। 

ये है पूरा मामला 

सोमवार को गांव के सत्येंद्र सिंह के साथ पहुंचे दो दर्जन महिलाएं व बुगुर्ज थाने पहुंचे। गांव के इन लोगों ने सिपाही अजीत पर ही झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सतेंद्र ने बताया कि वह सेना में सिपाही है उसके गांव में अजीत यादव अपने भाई रिंकू को पंचायत चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है जिसके चलते उसने ही वर्चस्व को लेकर झगड़ा किया है। उसके पिता सतीश व भाई पुष्पेंद्र को झूठा फंसाया है। मामले में प्रभारी एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही को भी शांति भंग में पाबंद किया जा चुका है। सिपाही सहित 11 लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी