Mahoba Mishap: ट्रैक्टर की टक्कर से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन की मौत

Big Mishap in Mahoba मोहल्ले व मकान मालिक तथा अन्य श्रमिकों की मदद से मलबा हटा कर मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां तीनों को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:45 PM (IST)
Mahoba Mishap: ट्रैक्टर की टक्कर से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन की मौत
महोबा से सामने आ रही है बड़ी खबर।

महोबा, जेएनएन। Big Mishap in Mahoba शहर के बिलवई चुंगी कीरत सागर के पास भीम चौरसिया का मकान बन रहा है। वहां रात करीब नौ बजे के करीब मजदूर काम कर रहे थे। उसमें कुछ श्रमिक दीवार पर ईंट मसाला देने के लिए खड़े थे तो कुछ नीचे थे। इसी बीच बताते हैं कि उधर से एक ट्रैक्टर निकल रहा था। वहीं से गुजर ट्रैक्टर की दीवार पर टक्कर लगने से दीवार भरभरा कर गिर गई। रात का अंधेरा होने से भगदड़ मच गई। 

इन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम 

जो मजदूर नीचे दबे थे उनकी चीख सुनकर लोग बचाने को दौड़े। मोहल्ले व मकान मालिक तथा अन्य श्रमिकों की मदद से मलबा हटा कर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों में महोबा राठ चुंगी निवासी श्रमिक 40 वर्षीय बल्लू, गौरिहार निवासी जयराम, तथा महोबा के ही कैलाश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे ,सीओ सिटी रामप्रवेश राय ,उप जिलाधिकारी सदर राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और मामले की जानकारी हासिल की। 

पुलिस ने बताई यह बात 

सीओ सिटी का कहना है कि नवनिर्मित दीवार गिरने से तीन की मौत हुई है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात में निर्माण कराया जा रहा था। गली में एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घटना हुई है। बताते हैं कि ट्रैक्टर में भीम चौरसिया के मकान की निर्माण सामग्री आई थी। घटना के बाद मकान मालिक परिवार सहित वहां से भाग गए। 

रात में कराया जा रहा था काम 

मृतक जयराम की पत्नी शकुंतला ने पुलिस से शिकायत की कि रात में निर्माण कार्य कराने के कारण ही यह हादसा हुआ है। घटना के बाद से मृत के परिजनों में कोहराम मचा है। महिला ने बताया कि यहां गौरिहार से मजदूरी करने के लिए ही डेरा डाले हुए थे। पता नहीं था कि रोजी रोटी के फेर में पति के साथ यह हादसा हो जाएगा। 

विवदित जगह पर चल रहा था निर्माण 

हादसा होने की जानकारी पर डीएम रात को ही मौके पर पहुंचे। वहां लोगों से पता चला कि जहां निर्माण हो रहा था वह प्राइवेट जगह थी और दो पक्षों के बीच विवाद होने से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। डीएम ने बताया कि दूसरे पक्ष की जानकारी के बगैर चोरी से दूसरा पक्ष इसका निर्माण करा रहा था। यही कारण था कि काम दिन के बजाय रात को हो रहा था। इस मामले में दूसरे पक्ष ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। डीएम ने कहा कि आरोपित के खिलाफ तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज करने का आदेश सदर कोतवाली प्रभारी को दिया गया है। महोबा सदर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने कहा कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी