Mahoba Bus accident: महोबा में प्राइवेट बस पलटने से 24 यात्री घायल, दिल्ली से छतरपुर जा रहे थे प्रवासी

महोबा के अजनर थाना क्षेत्र में हादसा होने के बाद बस में फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब साठ यात्री सवार थे मामूली रूप से घायल सवारियों काे प्राथमिक उपचार देकर दूसरे साधनों से रवाना किया गया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:47 AM (IST)
Mahoba Bus accident: महोबा में प्राइवेट बस पलटने से 24 यात्री घायल, दिल्ली से छतरपुर जा रहे थे प्रवासी
अजनर क्षेत्र में अनियंत्रित बस पलट गई।

महोबा, जेएनएन। अजनर थाना क्षेत्र में भोर पहर राजमार्ग पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 24 यात्री जख्मी हो गए है, जिसमें एक वृद्धा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बस सवार प्रवासी दिल्ली से छतरपुर मध्य प्रदेश जा रहे थे। गंभीर घायल वृद्धा को भर्ती करके उपचार कराया जा रहा है, जबकि बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के ट्रैवल्स की प्राइवेट बस दिल्ली से सवारियां लेकर लौट रही थी। बस में ज्यादातर दिल्ली में रहने वाले छतरपुर के प्रवासी कामगार सवार थे। बस में करीब 20 महिलाएं, 15 बच्चे सहित साठ लोग थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अजनर थाना क्षेत्र के खैराली तिगैला के पास बस अनियंत्रत होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रहगीरों और आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

इसमें करीब 24 यात्री जख्मी हो गए, जिसमें एक वृद्धा की हालत बेहद गंभीर है। हादसे के बाद मौका पाकर चालक-परिचालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची अनजर, कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वृद्धा काे भर्ती करके उपचार शुरू किया और बाकी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मरहम पट्टी के बाद यात्री अन्य साधनाें से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। सवारियों के अनुसार बस का चालक सो रहा था और कंडक्टर बस चला रहा था। उसे नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है।

हादसे में घायल यात्री

1- माया 32 वर्ष निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश। 

2- गोरेलाल 35 वर्ष नगारा डांग थाना अजनर महोबा।

3- राधे श्रीवास उम्र 46 वर्ष छतरपुर मध्यप्रदेश। 

4- 28 वर्षीय मनीषा पत्नी बालादीन अरघटमऊ थाना अजनर महोबा। 

5- 32 वर्ष वफातन मसूरी पत्नी मुमताज 32 वर्ष छतरपुर मध्यप्रदेश। 

6-  35 वर्षीय मुमताज छतरपुर मध्य प्रदेश। 

7- 33 वर्षीय मीनाक्षी नि. गोची जिला छतरपुर मध्य प्रदेश। 

8-  गंभीर घायल निमिया देवी उम्र 85 वर्ष गोची छतरपुर मध्य प्रदेश। 

9- लक्ष्मी उम्र 34 वर्ष निवासी मलहरा छतरपुर मध्य प्रदेश। 

10- माया 32 वर्ष अजनर महोबा। 

11- पप्पू 35 वर्ष अजनर महोबा। 

12- राहुल 6 वर्ष अजनर महोबा। 

13-अंजू 10 वर्ष अजनर महोबा। 

14- अशोक 19 वर्ष पिपट छतरपुर मध्य प्रदेश। 

15 कमलेश 15 वर्ष पिपट छतरपुर मध्यप्रदेश। 

16- तुलसी 35 वर्ष पिपट छतरपुर मध्यप्रदेश। 

17-अभिषेक 16 वर्ष डोगरा ललितपुर। 

18- रविंद्र 22 वर्ष छतरपुर मध्यप्रदेश। 

19-  26 वर्षीय राम भरोसी नौगांव छतरपुर मध्यप्रदेश। 

20- तेज सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्यप्रदेश

21- रामसहाय उम्र 38 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्यप्रदेश। 

22- शिवचरण गढ़ी मलहरा उम्र 25 वर्ष मध्यप्रदेश। 

23- बल्लू उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा छतरपुर मध्यप्रदेश। 

24- सुनीता उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्यप्रदेश।

chat bot
आपका साथी