कानपुर देहात में सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में दो किशोर सेंगुर नदी में डूबे, तलाश में जुटी टीमें

मूसानगर के सरौटा गांव निवासी फौजी उदय सिंह का परिवार पुखरायां शास्त्री नगर में रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा सुमित यादव गुरुवार को पड़ोसी रिटायर्ड फौजी व वर्तमान में बिजली विभाग में कार्यरत राजवीर के 15 वर्षीय पुत्र अर्पित संग गांव सरौटा आया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:54 PM (IST)
कानपुर देहात में सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में दो किशोर सेंगुर नदी में डूबे, तलाश में जुटी टीमें
सेंगुर में किशोरों की तलाश करते गोताखोर व ग्रामीण।

कानपुर, जेएनएन। सेल्फी लेने व वीडियो बनाने के चक्कर में दो किशोर मूसानगर सरौटा गांव किनारे सेंगुर नदी में डूब गए। नदी किनारे मौजूद साथी जो कि वीडियो बना रहा था उसने बचाने का प्रयास किया पर असफल रहा। ग्रामीणों के साथ ही गोताखोरों ने काफी तलाश किया पर देरशाम तक कुछ पता न चल सका। इधर किशोरों का पता न चलने से परिवार का बुरा हाल है।

मूसानगर के सरौटा गांव निवासी फौजी उदय ङ्क्षसह का परिवार पुखरायां शास्त्री नगर में रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा सुमित यादव गुरुवार को पड़ोसी रिटायर्ड फौजी व वर्तमान में बिजली विभाग में कार्यरत राजवीर के 15 वर्षीय पुत्र अर्पित संग गांव सरौटा आया था। उनके साथ उनका वहीं का रहने वाला साथी अनीश भी था। यहां पर सुमित व अर्पित सेंगुर नदी में नहाने उतरे गए। इस दौरान वह सेल्फी ले रहे थे वहीं किनारे खड़ा होकर अनीश मोबाइल में वीडियो बना रहा था। अचानक से गहराई में चले जाने से दोनों डूबने लगे। अनीश ने बचाने का प्रयास किया पर असफल रहा। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया तो पास खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। दोनों परिवार के लोग व  पुलिस भी पहुंची। ग्रामीण व गोताखोरों ने तलाश शुरू की साथ ही जाल भी डलवाया। लेकिन देरशाम तक कुछ पता नहीं चल सका। सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार, तहसीलदार अनीता शेखर भी पहुंची।  थाना प्रभारी दीपक ङ्क्षसह ने बताया दोनों की तलाश की जा रही है। 

गल्ला लेने निकला था सुमित: सरौटा तृतीय गांव स्थित सरकारी गल्ले की दुकान पर गल्ला लेने की बात कहकर सुमित घर से निकला था लेकिन किसी को भनक तक न थी कि ऐसा हो जाएगा। दोनों परिवार हर पल किसी चमत्कार की दुआ कर रहे। 

आखिरी पल वीडियो में हुए कैद: नहाने के दौरान डूबते समय का वीडियो अनीश के मोबाइल में कैद हुआ है। कुछ देर पहले जहां हंसी ठिठौली व मस्ती के पल चल रहे थे वहीं कुछ देर बाद अनचाहे पल उसके मोबाइल में कैद हो गए। पुलिस ने इसे कब्जे में लिया है। 

chat bot
आपका साथी