कानपुर में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री में खौलते तेल में आग, झुलसे हुए सात मजदूरों को कराया भर्ती

रायपुरवा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर भारतीय एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली एक फैक्ट्री है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री में लाला तेल बनाने की प्रक्रिया चल रही थी

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:20 PM (IST)
कानपुर में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री में खौलते तेल में आग, झुलसे हुए सात मजदूरों को कराया भर्ती
उर्सला अस्पताल की खबर से संबंधति सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। जीटी रोड पर आयुर्वेदिक तेल बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार की देर शाम बड़ा हादसा हुआ। लाल तेल बनाने के लिए खौल रहे तेल में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर सात मजदूर झुलस गए। घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं। 

रायपुरवा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर भारतीय एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली एक फैक्ट्री है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री में लाला तेल बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। बड़े-कड़े कड़ाहों में तेल को आग पर खौलाया जा रहा था। इसी दौरान अधिक खौलने की वजह से तेल में आग लग गई। खौल रहे तेल में आग लगने से उठी तेल लपट में मौके पर काम कर रहे सात मजदूर झुलस गए। हादसा होते ही फैक्ट्री के अंदर मजदूरों में हाहाकार मच गया। झुलसे मजदूर मदद को चिल्लाने  लगे। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई और झुलसे मजदूरों को उर्सला अस्पताल लेकर जाया गया। कंपनी संचालक संचित अग्रवाल के मुताबिक तेल पकाया जा रहा था। इसी दौरान भगौना पलट गया, जिसकी वजह से कुछ मजदूर झु़लस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।

यह हुए हैं घायल : पुलिस के मुताबिक हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले 29 वर्षीय आशीष त्रिपाठी (15 फीसद झुलसे) पुत्र शिवकुमार त्रिपाठी निवासी तिर्वा, कन्नौज, 50 वर्षीय कमल नारायण द्विवेदी (27 फीसद झुलसे) पुत्र सूर्य नारायण द्विवेदी निवासी उन्नाव, 30 वर्षीय विनय निगम (90 फीसद झुलसे) पुत्र गिरजा शंकर निगम निवासी ओमनगर दर्शनपुरवा, 35 वर्षीय आशुतोष ङ्क्षसह (10 फीसद झुलसे) पुत्र अखिलेश कुमार ङ्क्षसह निवासी कुंती नगर बर्रा, 50 वषीर्य सुरेश (60 फीसद झुलसे) पुत्र होरीलाल निवासी जीटी रोड अनवरगंज, 50 वर्षीय पुष्पादेवी (90 फीसद झुलसे) पत्नी शिवकुमार गुप्ता निवासी गर्ग रोड रायपुरवा और 35 वर्षीय आरती साहू (40 फीसद झुलसे) पत्नी पवन साहू निवासी रायपुरवा घायल हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी